chemistry

Class 12th Chemistry ( ठोस अवस्था ) Short Answer Type Question in Hindi Pdf Download Inter Exam 2022

प्रश्न 1. अर्द्धचालक क्या होते हैं ? दो मुख्य अर्द्धचालकों का वर्णन कीजिए एवं उनकी चालकता क्रियाविधि में विभेद कीजिए।

उत्तर⇒ अर्द्धचालक वे ठोस होते हैं जिनकी चालकता चालक और विद्युतरोधी के बीच होती है अर्थात् 10-6 से 104 Ω-4m-1 के मध्य परास में हो।
              n– प्रकार के अर्द्धचालक- सिलिकन और जरमेनियम चौदहवें वर्ग से संबंधित तत्वों को जब पंद्रहवें वर्ग के तत्व जैसे P अथवा As के साथ अपरिश्रित किया जाता है उत्पन्न अर्द्धचालक n-प्रकार के अर्द्धचालक कहलाते हैं। चिह्न n ऋणात्मक आवेश को दर्शाता है। वर्ग 15 के तत्व एक इलेक्ट्रॉन अधिक रखते हैं। यह इलेक्ट्रॉन चालकता में वृद्धि करते हैं।
            p-प्रकार के अर्द्धचालक- वर्ग 13 के तत्व केवल तीन संयोजी इलेक्ट्रॉन रखते हैं। ये इलेक्ट्रॉन रिक्ति या इलेक्ट्रॉन छिद्र कहलाते हैं। ये छिद्र क्रिस्टल में आसानी से गति कर सकते हैं जिससे विद्युत चालकता उत्पन्न होती है जब सिलिकन अथवा जरमेनियम को वर्ग 13 के तत्वों जैसे B, Al अथवा Ga के साथ अपमिश्रित किया जाता है तब चालकता में वृद्धि होती है। ऐसे अर्द्धचालकों की चालकता तापमान में वृद्धि से बढ़ती है जबकि धातुओं को चालकता तापमान में वृद्धि से घटती है। ये अर्द्धचालक p-प्रकार के अर्द्धचालक कहलाते है। यही p धनायन आवेश को दर्शाता है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित को p-प्रकार या n-प्रकार के अर्द्धचालकों में वर्गीकृत कीजिए :

(i) In से डोपित Ge (ii) Si से डोपित B

उत्तर⇒ (i) Ge वर्ग 14 से संबंधित है और In वर्ग 13 से संबंधित हैं अतः इलेक्ट्रॉन रिक्ति या इलेक्ट्रॉन छिद्र उत्पन्न होता है। अतः p-प्रकार के अर्द्धचालक बनते हैं।
             (ii) B वर्ग 13 से व Si वर्ग 14 से संबंधित तत्त्व है इनके अपमिश्रण से एक इलेक्ट्रॉन स्वतंत्र रहता है इसमें त्वरण n-प्रकार के अर्द्धचालक बनते हैं।

प्रश्न 3. बैंड सिद्धांत के आधार पर (i) चालक एवं रोधी (ii) चालक एवं अर्द्धचालक में क्या अंतर होता है ?

उत्तर⇒ (i) विद्युतरोधी पदार्थों में पूरित संयोजक बैंड एवं आयामी उच्च रिक्त बैंड के मध्य अंतराल अधिक होता है। जबकि चालकों में पूरित संयोजक बैंड एवं आयामी उच्च रिक्त बैंड के मध्य अंतराल कम होता है।
(ii) चालक में अंतराल बहुत कम या एक-दूसरे में फँसे होते हैं जबकि अर्द्धचालक में कम अन्तराल होता है।

प्रश्न 4. ठोस कठोर क्यों होते हैं ?

उत्तर⇒ कम तापमान पर ठोस पदार्थों की ऊष्मण ऊर्जा कम होती है। इसलिए ठोस के अवयव (आयन, परमाणु या अणु) पास-पास होते हैं अतः वे निश्चित स्थान घेर लेते हैं। अवयव केवल अपने स्थान पर दोलन करते हैं। अतः ठोस कठोर होते हैं।

प्रश्न 5. खिड़की में लगा कोई पुराना सीसा दूधिया हो जाता है, क्यों ?

उत्तर⇒ दिन-रात के तापमान में अन्तर होने के कारण आयन व्यवस्था परिवर्तित हो जाती है।

प्रश्न 6. पुराने खिड़कियों के शीशे नीचे से मोटे हो जाते हैं क्यों ?

उत्तर⇒ काँच वास्तविक ठोस नहीं है लेकिन यह अतिरिक्त ठोस का उदाहरण है। यह बहाव गुण को दर्शाता है।

प्रश्न 7. गरम करने पर धातुओं की चालकता घटती है जबकि अर्द्धचालकों की चालकता बढ़ती है, वर्णन करें।

उत्तर⇒ जब धातुओं को गरम किया जाता है तब कर्नेल (धनायन रिक्ति) अपने स्थान पर दोलन करने लगता है। दोलन से इलेक्ट्रॉन के बहाव में व्यवधान उत्पन्न होता है अतः चालकता कम होती है। अर्द्धचालकों में चालकता उसकी अशुद्धियों पर निर्भर करती है। यदि अशुद्धियों की मात्रा बढ़ती है तो अतः चालकता भी बढ़ती है।

प्रश्न 8. प्रतिलौह-चुंबकीय और फेरीचुंबकीय पदार्थों में क्या अन्तर है ? इन अन्तरों का क्या कारण है ?

उत्तर⇒ प्रतिलौह-चुंबकीय पदार्थों का चुंबकीय गुण शून्य होता है परन्तु फेरीचुंबकीय पदार्थों का चुंबकीय गुण कम होता है शून्य नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रतिलौह-चुंबकीय पदार्थों में डोमेनों के चुंबकीय आघूर्णों का संरक्षण समानांतर एवं प्रतिसमांतर उत्तर दिशाओं में समान होता है जबकि फेरी चुंबकीय पदार्थों में यह असमान होता है।

प्रश्न 9. ठोस क्रिस्टल में उत्पन्न दोष ऊष्मण गतिक दोष कहलाते हैं, क्यों ?

उत्तर⇒ 0 K ताप पर ठोस के अवयव निश्चित स्थान पर होते हैं ज्योंही ताप बढ़ता है, यह व्यवस्था बदलने लगती है। अतः ताप बढ़ने से अव्यवस्था बढ़ती है इसलिए ठोस क्रिस्टल के उत्पन्न दोष ऊष्मण गतिक दोष कहलाते हैं।

प्रश्न 10. एकांक सेल (Unit Cell) किसे कहते हैं ?

उत्तर⇒ वैसे सेल जो जालक के सूक्ष्मतम रूप में उपस्थित होते हैं, जो कि पूरे जालक का प्रतिनिधि होते हैं उन्हें एकांक सेल कहते हैं।
उदाहरण- यदि Q एकांक सेल का त्रिविमीय ग्राफ खींचा जाय तो सम्पूर्ण क्रिस्टान जालक बनता है।

प्रश्न 11. एक धन एकक कोष्ठिका में परमाणु संख्या ज्ञात कीजिए। यदि इस संरचना में प्रत्येक कोर पर एक परमाणु तथा विकर्ण पर एक परमाणु उपस्थित हो।

उत्तर⇒ क्योंकि धन आकृति में चार विकर्ण होते हैं।

∴             संरचना में उपस्थित परमाणु 8× क्योंकि धन आकृति में चार विकर्ण होते हैं =1
कुल परमाणु = 8 + 1 = 9

प्रश्न 12. कोई ठोस धन P, Q, R परमाणुओं से बना है जिसमें P परमाणु कोरों पर, Q परमाणु केन्द्र पर और R परमाणु फलक के केन्द्र पर उपस्थित हो तो यौगिक का सूत्र लिखें।

उत्तर⇒ यदि P परमाणु कोर पर उपस्थित है तब कुल
परमाणु संख्या = 8×क्योंकि धन आकृति में चार विकर्ण होते हैं = 1
Q परमाणु धन के केन्द्र पर उपस्थित है
अतः परमाणु संख्या = 1 × 1 = 1
R परमाणु फलक केन्द्र पर उपस्थित है।
अतः R परमाणु संख्या = 6×क्योंकि धन आकृति में चार विकर्ण होते हैं = 3
अतः यौगिक का सूत्र = PQR3

प्रश्न 13. कोई यौगिक x और Y तत्त्वों से मिलकर घनीय संरचना बनाते हैं जहाँ Y परमाणु घन के कोर पर और x परमाणु एकान्तर पलक पर उपस्थित है। यौगिक का सूत्र लिखें।

उत्तर⇒ Y परमाणुओं की संख्या = 8×क्योंकि धन आकृति में चार विकर्ण होते हैं = 1
एकान्तर फलकों पर केवल दो X परमाणु उपस्थित होते हैं
अतः X परमाणु संख्या = 2×क्योंकि धन आकृति में चार विकर्ण होते हैं = 1
अतः यौगिक का सूत्र = XY

प्रश्न 14. एक ठोस दो तत्त्वों P और Q से बनता है। Q के अणु CCP में हैं जबकि P के सभी अणु टेट्राहेड्रल साइट पर है, तो यौगिक का नाम बताएँ।

उत्तर⇒ मान लिया कि CCP में उपस्थित Q के परमाणुओं की संख्या = x

चूंकि P के सभी परमाणु टेट्राहेड्रल स्थित है।
अतः टेट्राहेड्रल रिक्तियों की संख्या = 2x
यौगिक Q एवं P के परमाणुओं का अनुपात = x : 2x = 1 : 1
यौगिक का संरचना सूत्र = Q1P2 = P2Q

प्रश्न 15. एक क्रिस्टल में नॉन-स्ट्रॉयक्योमेट्रिक डिफेक्ट (कमी) क्या है ?

उत्तर⇒ नॉनस्ट्रॉयकियोमेट्रिक दोष दो प्रकार के होते हैं-
1. धातु आधिक्य दोष,
2. धातु न्यूनता दोष।

प्रश्न 16. जिंक ऑक्साइड गर्म करने पर चालकता के गुणों में गिरावट क्यों दर्शाता है ?

उत्तर⇒ गर्म करने पर जिंक ऑक्साइड ऑक्सीजन मुक्त करता है।
ZnO  When benzyl chloride is reacted with aqueous Zn+2 +क्योंकि धन आकृति में चार विकर्ण होते हैं O2 + 2e
Zn+2 अंतराकाशी रिक्ति पर स्थान ग्रहण करते हैं। जबकि इलेक्ट्रॉन पास के अंतराकाशी रिक्तिका पर पाया जाता है। इन इलेक्ट्रॉन के कारण चालकता कम होती है।


class 12th chemistry Subjective question 2022 

 S.NCHEMISTRY ( रसायन विज्ञान ) SUBJECTIVE
1 ठोस अवस्था
2 विलयन
3 वैधुत रसायन
4रसायन बलगतिकी
5 पृष्ठ रसायन
6 तत्वों के निष्कर्षण के सामान्य सिद्धांत
7p-ब्लॉक के तत्व
8 d एवं -ब्लॉक के तत्व
9 उप-सहसंयोजक यौगिक
10 हैलोएलकेन्स तथा हैलोऐरिन्स
11 ऐल्कोहॉल, फीनॉल एवं ईथर
12 ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल
13 ऐमीन
14 बहुलक
15जैव अणु
16 दैनिक जीवन में रसायनऔर विविध

Back to top button