Class 12th Chemistry ( बहुलक ) Short Answer Type Question in Hindi Pdf Download Inter Exam 2022

प्रश्न 1. BUNA-N एवं BUNA-S में क्या अन्तर है ?

उत्तर⇒ BUNA-N, 1, 3 Butadiene एवं Acryls Nitrite का Co-polymer होता है, जबकि BUNA-S 1, 3 Butadiene और Styrine का Copolgres है।

प्रश्न 2. निम्न बहुलकों को प्राप्त करने के लिए प्रयुक्त एकलक लिखिए-
(i) पॉलिवाइनिल क्लोराइड
(ii) टेफ्लॉन
(iii) बैकालाइट

उत्तर⇒ (i) पॉलिवाइनिल क्लोराइड का एक एकलक CH2 = CH – Cl है।
(ii) टेफ्लॉन का एकलक CF2 – CF2 टेट्राफलुओरोएथिलीन है।
(iii) बैकालाइट के बनने में प्रयुक्त होनेवाले एकलक HCHO फॉर्मल्डीहाइड और C6H5OH फीनॉल है।

प्रश्न 3. बहुलक (Polymer) तथा एकलक (Monomer) में क्या अन्तर है ?

उत्तर- बहुलक-अनेक छोटे-छोटे समान या भिन्न-भिन्न अणुओं के मिलने से जो बड़ा अणु बनता है उसे बहुलक कहते हैं।
उदाहरण- Polythelene, PVC, Nylon-66 etc.
एकलक-छोटे-छोटे भिन्न-भिन्न सरल अणुओं के मिलने से बहलक का निर्माण होता है उसे एकलक कहते हैं। e.g. Ethenes etc.

प्रश्न 4. निम्न के मोनोमर का नाम लिखें :
(a) नायलॉन-6 (b) ब्यूना-s

उत्तर⇒  (a) नायलॉन-6 → ऐमीनो केपोरिक अम्ल
(b) ब्यूना-S → 1, 3-ब्यूटाडाईन (स्टाइरीन)

प्रश्न 5. प्राकृतिक और संश्लिष्ट बहुलक क्या हैं ? प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर⇒  (i) प्राकृतिक बहुलक : यह बहुलक पदार्थों तथा जंतुओं में पाए जाते हैं। जैसे प्रोटीन सेलुलोस, स्टार्च, रेजिन और रबर।
             (ii) संश्लेषित बहुलक : विभिन्न प्रकार के संश्लेषित बहुलक जैसे प्लास्टिक संश्लेषित रेशे नाइलोन 6, 6 ब्यूना-S, ब्यूना-N मानव-निर्मित बहलकों के उदाहरण हैं। जो विस्तृत रूप में दैनिक जीवन एवं उद्योगों में प्रयुक्त होते हैं।

प्रश्न 6. एथीन के बहुलकन के लिए मुक्त मूलक क्रियाविधि लिखिए।

उत्तर⇒ बेन्यासाल परॉक्साइड की उपस्थिति में एथिन का बहुलकन मुक्त मूलक क्रियाविधि द्वारा समझा जा सकता है।

(i) श्रृंखला प्रारंभिक पद
एथीन के बहुलकन के लिए मुक्त मूलक क्रियाविधि लिखिए
(ii) श्रृंखला संचरण पद
श्रृंखला संचरण पद

(iii) श्रृंखला समापन पद
श्रृंखला समापन पद

प्रश्न 7. रबर के वल्कनीकरण के मुख्य उद्देश्य की विवेचना कीजिए।

उत्तर⇒  प्राकृतिक रबर नरम व मुलायम होता है। रबर के वल्कनीकरण करने पर द्विआबंधों की अभिक्रियाशील स्थितियों पर सल्फर तिर्यक बंध बनाता है और इस प्रकार रबर कठोर हो जाता है।

प्रश्न 8. निम्नलिखित बहुलकों को प्राप्त करने के लिए प्रयुक्त एकलकों की संरचना लिखिए-

(क) पी० वी० सी० (P.V.C.)
(ख) टेफ्लॉन (Teflon)
(ग) पी० एम० ए० (P.M.A.)

उत्तर⇒ 

श्रृंखला समापन पद

प्रश्न 9. प्राकृतिक रबर की उत्पत्ति कैसे होती है ? इसके संघटन को लिखें।

उत्तर⇒  प्राकृतिक रबर, रबर के पेड़ से प्राप्त किया जाता है। रबर के पेड़ से गाढ़ा चिपचिपा दूध जैसा तरह पदार्थ निकलता है, जिसे लैटेक्स कहा जाता है। इस लैटेक्स की अभिक्रिया ऐसेटिक अम्ल (CH3COOH) से कराकर, रबर प्राप्त कर लिया जाता है।
                प्राकृतिक रबर आइसोप्रीन का बहुलक होता है।
प्राकृतिक रबर आइसोप्रीन का बहुलक होता है।
प्रश्न 10. नायलॉन-6 एवं नायलॉन-66 में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर⇒ नायलॉन-6 का निर्माण कैपरोलैक्टम (Caprolactum) से होता है, जिसे हम साइक्लो हेक्सेन से प्राप्त करते हैं। यह सिर्फ एक यौगिक अणु का होता है, जिसमें 6-कार्बन परमाणु होते हैं।
              नायलॉन-66 एक बहुलक है, जिसका निर्माण डीकार्बोक्सिलिक अम्ल के 6-परमाणु से होता है। इसलिए इसे नायलॉन-66 कहा जाता है।

प्रश्न 11. प्राकृतिक रबड़ क्या है ? इसकी मूल संरचना बताइए।

उत्तर⇒  रबड़ एक थर्मोप्लास्टिक पदार्थ है जो आइसोप्रीन (C5H8) का एक बहुलक है। यह विशेष प्रकार के पौधों के तने से प्राप्त सफेद पदार्थ जिसे लैटेक्स (Latex) कहते हैं, से बनाया जाता है। प्राकृतिक रबड़ की मूल इकाई आइसोप्रीन (C5H8) का संरचनात्मक सूत्र निम्न प्रकार है-
 ? इसकी मूल संरचना बताइए।

प्राकृतिक रबड़ की बहुलक शृंखला में आइसोप्रीन की 1,100 से 20,020 इकाइयाँ हो सकती हैं। संरचनात्मक दृष्टि से इसे इस प्रकार निरूपित किया जा सकता है।
प्राकृतिक रबड़ की बहुलक शृंखला में आइसोप्रीन की
प्रश्न 12. सहबहुलन पद (शब्द) की व्याख्या कीजिए और दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर⇒ सहबहुलन वह बहुलकन अभिक्रिया है जिसमें से अधिक प्रकार के एकलकों के मिश्रण का बहुलकन करने पर एक सहबहुलक बनता है। सहबहुलक केवल श्रृंखला वृद्धि बहुलक से ही नहीं अपितु पदशः वृद्धि बहुलकन द्वारा भी बनाए जा सकते हैं। इसकी बहुलकनी श्रृंखला में प्रयुक्त किए गए प्रत्येक एकलक की कई इकाइयाँ होती हैं। जैसे-1, 3-ब्यूटाइईन और स्टाइरीन का मिश्रण एक सहबहुलक बनाता है।

प्रश्न 13. तापसुघट्य और तापदृढ़ बहुलकों को प्रत्येक के दो उदाहरण के साथ परिभाषित कीजिए।

उत्तर⇒ ताप सुघट्य बहुलक- यह रेखीय या किंचित शाखित लंबी श्रृंखला के अणु होते हैं जो बार-बार गर्म करने से मृदुल और ठंडा करने से कठोर हो सकने में समर्थ है। इन बहुलकों के अंतराआणिक आकर्षण बल प्रत्यास्थ बहुलकों और रेशों के मध्यवर्ती होते हैं। पॉलिथीन पॉलिस्टाइरीन तथा पॉलिवाइनिल आदि उदाहरण है।
              तापदृढ़ बहुलक- यह बहुलक तिर्यक वृद्धि या अत्यधिक शाखित अणु होते हैं जो सांचों में तापम से विस्तीर्ण तिर्यक बंधे हो जाते हैं और दोबारा दुर्गलनीय बन जाते हैं। इनका दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकता जैसे-बैकेलाइट, यूरिया-फार्मेल्डिहाइड रेजिन आदि उदाहरण।

प्रश्न 14. प्राकृतिक बहुलक और कृत्रिम बहुलक क्या हैं ? प्रत्येक बहुलक के लिए दो उदाहरण दें।

उत्तर⇒ प्रकृति से प्राप्य बहुलक को प्राकृतिक बहुलक कहते हैं। ये अधिकांशतः जानवरों में और वनस्पति स्रोत में पाए जाते हैं।
             उदाहरण- प्रोटीन और न्युक्लिक अम्ल।
मानव- निर्मित बहलक अर्थात जो बहलक प्रयोगशाला में तयार कर जाते हैं, कृत्रिम बहुलक कहलाते हैं।
            उदाहरण-पोलिइथीलिन और नॉयलन।

प्रश्न 15. कृत्रिम रेशा मजबूत होता है जबकि रबर मुलायम होता है क्यों ?

उत्तर⇒ ऐसा इनकी संरचना के कारण होता है। रेशा के अणु एक-दूसरे के निकट समानान्तर रूप में पंक्तिबद्ध रहते हैं तथा अन्तर आण्विक बल द्वारा इनके अणु आपस में बंधे रहते हैं जिसके कारण कृत्रिम रेशा काफी मजबूत होता है।
             रबर के अणुओं में घुमावदार विन्यास होता है तथा इनके अंतरआण्विक बल कमजोर होते हैं, जिसके कारण रबर मुलायम होता है तथा इसके अणु एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं या फिसल जाते हैं।


class 12th chemistry Subjective question 2022 

 S.NCHEMISTRY ( रसायन विज्ञान ) SUBJECTIVE
1 ठोस अवस्था
2 विलयन
3 वैधुत रसायन
4रसायन बलगतिकी
5 पृष्ठ रसायन
6 तत्वों के निष्कर्षण के सामान्य सिद्धांत
7p-ब्लॉक के तत्व
8 d एवं -ब्लॉक के तत्व
9 उप-सहसंयोजक यौगिक
10 हैलोएलकेन्स तथा हैलोऐरिन्स
11 ऐल्कोहॉल, फीनॉल एवं ईथर
12 ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल
13 ऐमीन
14 बहुलक
15जैव अणु
16 दैनिक जीवन में रसायनऔर विविध
You might also like