Class 12th Chemistry ( पृष्ठ-रसायन ) Short Answer Type Question in Hindi Pdf Download Inter Exam 2022

प्रश्न 1. ताप बढ़ने पर भौतिक अधिशोषण क्यों घटता है ?

उत्तर⇒ भौतिक अधिशोषण एक ऊष्मा अवक्षेप प्रक्रम है तथा यह उत्क्रमणीय भी ठोस + गैस ताप बढ़ने पर भौतिक अधिशोषण क्यों घटता है अधिशोषण + ऊष्मा।
           भौतिक अधिशोषण कम ताप पर संपन्न होता है तथा तापमान बढ़ाने पर यह लि-शतालियर नियम के अनुसार कम होता है।

प्रश्न 2. अपने क्रिस्टलीय रूपों की तुलना में चूर्णित पदार्थ अधिक प्रभावी अधिशोषक क्यों होते हैं ?

उत्तर⇒ अधिशोषक के पृष्ठीय क्षेत्रफल बढ़ने के साथ अधिशोषण बढ़ता जाता है। अतः चूर्ण अवस्था में या छिद्रयुक्त अवस्था में धातुओं का पृष्ठीय क्षेत्रफल अधिक होता है। इसलिए इन अवस्थाओं में अधिशोषण अधिक होता है।

प्रश्न 3. उत्प्रेरण के प्रक्रम में विअधिशोषण की क्या भूमिका है ?

उत्तर⇒ ठोस उत्प्रेरक द्वारा गैसीय अभिकारकों को अधिशोषित करने के बाद मध्य अवस्था ग्रहण करता है। इसके बाद विअधिशोषण होता है जिससे अणु अलग होते हैं। अतः ठोस उत्प्रेरकों के पृष्ठ बार-बार उपलब्ध होते रहते हैं।

प्रश्न 4. आप हार्डी सुल्से नियम में संशोधन के लिए क्या सुझाव दे सकते हैं ?

उत्तर⇒ हार्डी सुल्से नियम को निम्न रूप से वर्णित किया जा सकता है। स्कंदन या अवक्षेपण क्षमता स्कंदन या अवक्षेपण मान के व्युत्क्रमानुपाती होता है। दो वैद्युत अपघट्यों की स्कंदन क्षमता की तुलना निम्न रूप से की जाती है-
ताप बढ़ने पर भौतिक अधिशोषण क्यों घटता है
उदाहरण ऋणात्मक AS2S3 सोल के लिए
आप हार्डी सुल्से नियम में संशोधन के लिए क्या सुझाव दे सकते हैं ?

= आप हार्डी सुल्से नियम में संशोधन के लिए क्या सुझाव दे सकते हैं ? = 559
          अतः AlCl3, 559 गुणा अधिक स्कंदन क्षमता रखता है NaCl की तुलना में।

प्रश्न 5. अवक्षेप का मात्रात्मक आकलन करने से पूर्व उसे जल से धोना आवश्यक क्यों है ?

उत्तर⇒ गुणात्मक मान ज्ञात करने के लिए यह आवश्यक है कि अवयवों को पहले धो लेना चाहिए ताकि अशुद्ध कोलॉइड उत्पन्न होने पर उत्पन्न न करें। जैसा कि हम जानते हैं कि छानक पेपर से कोलॉइड आर-पार हो जाते हैं।

प्रश्न 6. साबुन के तनु व सान्द्रित विलयन की प्रकृति में क्या अन्तर है ?

उत्तर⇒ साबुन का तनु विलयन वास्तविक विलयन के रूप में कार्य करता है जबकि सान्द्रित विलयन कोलॉइडी विलयन के रूप में।

प्रश्न 7. निम्न में कौन-सा आसानी से चारकोल पर अधिशोषित होता है और क्यों ? – NH3 या CO2

उत्तर⇒ NH3 क्रांतिक ताप अधिक है CO2 की अपेक्षा अर्थात् NH3 आसानी से द्रवित होती है। इसलिए NH3 का अधिशोषण अधिक होगा।

प्रश्न 8. किसी गैस का अधिशोषण उसके क्रांतिक ताप पर कैसे निर्भर करता है ?

उत्तर⇒ जिस गैस का क्रांतिक ताप अधिक होता है वह गैस आसानी से अधिशोषित होती है क्योंकि वह जल्दी द्रवित हो जाती है।

प्रश्न 9. तापमान बढ़ने से रसायन अधिशोषण पहले बढ़ता है फिर घटता है क्यों ?

उत्तर⇒ आरम्भ में तापमान रसायन अधिशोषण के लिए सक्रिय ऊर्जा के रूप में काम करता है लेकिन ऊष्माक्षेपी प्रकृति होने के कारण बाद में ताप बढ़ने पर रसायन अधिशोषण घटता है।

प्रश्न 10. फ्रायन्डलिक अधिशोषण समतापी से k और n के मान कैसे ज्ञात किए जाते हैं ?

उत्तर⇒ फ्रायन्डलिक अधिशोषण समतापी अनुसार = फ्रायन्डलिक अधिशोषण समतापी से = kpln
∴        log फ्रायन्डलिक अधिशोषण समतापी से=log k + फ्रायन्डलिक अधिशोषण समतापी से k और n के मान कैसे ज्ञात किए log p
अतः log फ्रायन्डलिक अधिशोषण समतापी से व log p के मध्य ग्राफ एक सरल रेखा होती है जिसका
ढाल फ्रायन्डलिक अधिशोषण समतापी से k और n के मान कैसे ज्ञात किए व अन्तःखण्ड log k होता है। इसलिए अन्तःखंड व ढाल के मान ज्ञात कर kn के लिए मान ज्ञात हो सकते हैं।

प्रश्न 11. सिलिका जेल का उपयोग जलवाष्प हटाने के लिए होता है, क्यों ?

उत्तर⇒ सिलिका जेल जलवाष्प को अधिशोषित कर लेता है। अतः इसका उपयोग जलवाष्प हटाने में किया जाता है।

प्रश्न 12. निम्न में कौन-सा वैद्युत अपघट्य अधिक सक्रिय है Fe(OH)3 के स्कंदन के लिए ?

उत्तर⇒ Fe(OH)3 एक धन आवेशित सॉल है। हार्डी नियम अनुसार आयन पर उच्च आवेश होने के कारण स्कंदन आसानी से होता है अतः Na3PO4 सक्रिय है।

प्रश्न 13. ठोस द्वारा गैस के अधिशोषण के लिए अवयव आकार, वायु दाब तथा तापमान कैसे प्रभावी है ?

उत्तर⇒ अवयव का आकार जितना छोटा होगा अधिशोषण उतना ही अधिक होगा।
(ii) स्थिर तापमान पर अधिशोषण पहले बढ़ता है दाब के बढ़ने से लेकिन बाद में घटता है।
(iii) भौतिक अधिशोषण के लिए तापमान बढ़ने पर अधिशोषण घटता है लेकिन रसायन अधिशोषण के लिए ताप के बढ़ने से अधिशोषण पहले बढ़ता है फिर घटता है।

प्रश्न 14. स्वर्ण संख्या का व्युत्क्रम क्या दर्शाता है ?

उत्तर⇒ स्वर्ण संख्या का व्युत्क्रम कोलॉइड की सुरक्षा क्षमता दर्शाता है। स्वर्ण संख्या का मान जितना कम होगा कोलॉइड की सुरक्षा क्षमता उतनी अधिक होगी।

प्रश्न 15. स्वर्ण संख्या को परिभाषित करें।

उत्तर⇒ सुरक्षात्मक कोलॉइड का न्यूनतम मान (मिली. ग्राम) जो 10 ml स्वर्ण सॉल का स्कदंन होने से रोकता है चाहे 10% व 1 ml सोडियम क्लोराइड विलयन मिलाया जाए।

प्रश्न 16. हार्डी सुल्से नियम क्या है ?

उत्तर⇒ किसी सक्रिय आयन की संयोजकता जितनी अधिक होगी उसकी स्कंदन क्षमता उतनी अधिक होती है।

प्रश्न 17. साधारण नमक मिलाने से इमल्शन की चालकता बढ़ती है। यह किस प्रकार का इमल्शन है ?

उत्तर⇒ जल में तेल।

प्रश्न 18. ब्राउनी गति क्या है ?

उत्तर⇒ कोलॉइडी कण पूरे प्रेक्षित क्षेत्र में लगातार टेढ़ी-मेढ़ी गति करते हैं जो ब्राउन गति कहलाते हैं। उदाहरण-पानी में तैरते पराग कण।

प्रश्न 19. एलम (फिटकरी) जल में क्यों मिलाया जाता है ?

उत्तर⇒ पीने के जल का शुद्धिकरण कोलॉइडी कणों का अवक्षेप में बदल कर किया जाता है, इसलिए जल में थोड़ी-सी मात्रा K2SO4Al2(SO4)3 24H2O की डाली जाती है। Al+3 आयन उदासीन स्कंदन बनाते हैं।

प्रश्न 20. अधिशोषण एवं अवशोषण में क्या अन्तर है ?

उत्तर⇒ अधिशोषण में एक पदार्थ का जमाव दूसरे पदार्थ के सिर्फ पृष्ठ भाग पर होता है, जबकि अवशोषण में पदार्थ पूरी तरह सम्पूर्ण भाग में वितरित होते हैं।

प्रश्न 21. इमल्शन क्या है ?

उत्तर⇒ वे कोलॉइड जिनमें परिक्षिप्त प्रावस्था एवं परिक्षेपण दोनों द्रव अवस्था में हों, इमल्शन कहलाता है।

प्रश्न 22. इमल्शीकारक क्या है ?

उत्तर⇒ इमल्शन को स्थायित्व प्रदान करने के लिए डाले गए पदार्थ को इमल्शीकारक कहा जाता है।

प्रश्न 23. कुछ प्रमुख इमल्शीकारकों के नाम लिखें।

उत्तर⇒ साबुन, अपमार्जक, प्रोटीन, गोंद, एगर इत्यादि सामान्य इमल्शीकारक हैं।

प्रश्न 24. लायोफिलिक कोलॉइड का सॉल क्या है ?

उत्तर⇒ यदि परिक्षेपित कला की प्रीति परिक्षेपण माध्यम के लिए बहुत अधिक हों, तो ऐसे कोलॉइड घोल को लायोफिलिक कोलॉइड कहा जाता है।
उदाहरण- जिलेटीन, गोंद इत्यादि।

प्रश्न 25. विइमल्शीकरण किसे कहते हैं ?

उत्तर⇒ किसी इमल्शन का उसके घटक द्रवों में परिवर्तन को विइमल्शीकरण कहा जाता है।

प्रश्न 26. लायोफोबिक कोलॉइड क्या है ?

उत्तर⇒ यदि परिक्षेपण माध्यम के लिए परिक्षेपित कला को बहुत कम आकर्षण हो, तो ऐसे कोलॉइड घोल या सॉल को लायोफोबिक कोलॉइड कहा जाता है।
उदाहरण- गोल्ड सॉल, सिल्वर सॉल इत्यादि।

प्रश्न 27. मिसेल क्या है ?

उत्तर⇒ मिसेल वास्तव में विद्युत आवेशित कोलॉइडल कण हैं जिनकी प्रकृति प्राय: कार्बनिक तथा बड़े-बड़े अणुओं से मिलकर बनी होती है।

प्रश्न 28. सॉल क्या है ? आप लायोफिलिक सॉल तथा लायोफोबिक सॉल में अन्तर किस प्रकार करेंगे ?

उत्तर⇒ सॉल-ऐसा कोलॉइड घोल, जिसकी आकृति द्रव की तरह हो, सॉल कहलाता है।

लायोफिलिक सॉल तथा लायोफोबिक सॉल में अन्तर

लोयोफिलिक सॉल   लायोफोबिक सॉल
1. ये अकार्बनिक पदार्थों से बनाए
जाते हैं जैसे धातुओं, हाइड्रोक्साइड
धातु इत्यादि2. इनकी प्रबलता कम होती है तथा
गर्म करने पर या विद्युत द्वारा या
उत्तेजित करने पर ये जम जाते हैं।3. ये अपरिवर्तनशील सॉल होते हैं।
ये कार्बनिक पदार्थों द्वारा बनाएँ
जाते हैं जैसे-गोंद, स्टार्च इत्यादि।ये प्रबल होते है और सरलता से
नहीं जमते हैं।ये परिवर्तनशील होते हैं।

प्रश्न 29. पायस से आप क्या समझते हैं ? इसके कितने प्रकार होते हैं ? प्रत्येक के दो उदाहरण दें। पायस पहचानने की विधि बतावें।

उत्तर⇒ वे कोलॉयड निकाय जिनमें परिक्षिप्त प्रवस्था एवं परिक्षेपण माध्यम दोनों द्रव में होते हैं, पायस कहलाते हैं।
          यह दो प्रकार के होते हैं-
          (क) तेज-जलीय पायस (O/W प्रकार) जैसे-दुध और क्रीम।
          (ख) मंद-जल तैलीय पायस (W/O प्रकार) जैसे-मक्खन और क्रीम।
          परीक्षण या पहचानने का तरीका-
          (i) रंजक परीक्षण एवं तनुता परीक्षण द्वारा
          (ii) इलेक्ट्रिकल कन्डकटिविटी जाँच और
          (iii) स्प्रेडिंग जाँच।

प्रश्न 30. कोरोसन से आप क्या समझते हैं ? उन कारकों को समझाएँ जो कोरोसन को प्रभावित करते हैं।

उत्तर⇒ “किसी धातु को उसके अनिच्छुक यौगिक में बदलने की विधि, जो वातावरण में उपस्थित आर्द्रता या अन्य गैसों जैसे-CO2, SO2 इत्यादि द्वारा की जाती है उसे कोरोसन कहते है।
उदाहरण- लोहे पर जंग लगना।
कोरोसन को प्रभावित करने वाले कारक-
          (i) धातु की प्रतिक्रिया।
          (ii) धातु में तनाव।
          (iii) विद्युत विच्छेद की उपस्थिति।
          (iv) वायु और नमी।
          (v) धातु में अशुद्धता की उपस्थिति।


class 12th chemistry Subjective question 2022 

 S.N CHEMISTRY ( रसायन विज्ञान ) SUBJECTIVE
1 ठोस अवस्था
2 विलयन
3 वैधुत रसायन
4 रसायन बलगतिकी
5 पृष्ठ रसायन
6 तत्वों के निष्कर्षण के सामान्य सिद्धांत
7 p-ब्लॉक के तत्व
8 d एवं -ब्लॉक के तत्व
9 उप-सहसंयोजक यौगिक
10 हैलोएलकेन्स तथा हैलोऐरिन्स
11 ऐल्कोहॉल, फीनॉल एवं ईथर
12 ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल
13 ऐमीन
14 बहुलक
15 जैव अणु
16 दैनिक जीवन में रसायनऔर विविध
You might also like