Class 12th Geography लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ( 20 Marks ) PART – 8


141. भारत के राष्ट्रीय जलमार्ग का विवरण दीजिए। (Describe the National Waterway of India.)

उत्तर – भारत में राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास के लिए 1986 ई० में अन्तः स्थलीय जलमार्ग प्राधिकरण स्थापित किया गया था। इस प्राधिकरण ने तीन अन्तः स्थलीय जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया। ये हैं –
(i) राष्ट्रीय जलमार्ग 1-इलाहाबाद से हल्दिया तक 1620 किमी० लंबा यह जलमार्ग भारत – का सर्वप्रमुख जलमार्ग है। यह हल्दिया से फरक्का और पटना होते हुए इलाहाबाद तक जाता है।

(ii) राष्ट्रीय जलमार्ग 2-सदिया से धुबरी तक 891 किमी० लंबा ब्रह्मपुत्र नदी पर विकसित – इस जलमार्ग का प्रयोग भारत और बंगलादेश साझेदारी में करते हैं।
(iii) राष्ट्रीय जलमार्ग 3-कोट्टापुरम से कोल्लम तक 168 किमी० की लंबाई में विस्तृत यह जलमार्ग पश्चिमी तट नहर, चंपाकारा और उद्योगमंडल नहरों पर विकसित है।


142. भारत में एक्सप्रेस-वे क्या है? (What is Expressway in India?)

उत्तर – भारत में दिल्ली से जबलपुर तथा मुंबई से पुणे तक चार लेन वाली आधुनिक सड़कों को एक्सप्रेस-वे कहा जाता है। इस सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को अतिरिक्त टॉल-टैक्स देना पड़ता है। इस सड़क पर किसी अन्य सड़क से कोई गाड़ी नहीं आ सकती है।


143. परिवहन किन कार्य-कलापों को अभिव्यक्त करता है? परिवहन के तीन प्रमुख प्रकारों के नाम बताएँ। (Which activity does transportation mean ? Name three important modes of transportation.)

उत्तर – परिवहन से तात्पर्य उन कार्य-कलापों से है, जिसके अंतर्गत मनुष्यों और उनके लिए आवश्यक तथा उपयोगी वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाया जाता है। यह व्यक्तियों को अपने गंतव्य स्थान तक, खाद, बीज इत्यादि को खेत तक, कृषि और औद्योगिक उत्पाद को अजार तक, कच्चा-माल को कारखाना तक और अन्य आवश्यक वस्तुओं को बाजार तक पहुँचाता है।

परिवहन के तीन प्रमुख साधन इस प्रकार हैं
(i) स्थल मार्ग, (ii) जलमार्ग और (iii) वायुमार्ग। स्थलमार्ग के अंतर्गत सड़क, रेलवे और पाइप लाइन सम्मिलित है। जलमार्ग अन्तः स्थलीय तथा महासागरीय और सागरीय होता है। इसी प्रकार नायु परिवहन में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय वायु परिवहन शामिल हैं।


144. भारत के चार मध्यकालीन शहरों के नाम लिखें।(Name four medieval towns of India.).

उत्तर – भारत के चार मध्यकालीन शहर है – दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ, आगरा ।


145. मेट्रो रेलवे क्या है? (What is Metro Railway ?)

उत्तर -मेट्रो रेल शहरी परिवहन की स्थानीय यातायात सेवा है, जिसमें गाड़ियाँ काफी तीव्र चलती हैं और लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर समय से पहुँचाती है। यह भूमिगत भी होती है और भमि के ऊपर पल के सहारे भी चलती है। यह प्रदषण को कम करती है और भीड वाले क्षेत्र से बचकर चलती है। भारत में कोलकाता, दिल्ली, मुम्बई और चेन्नई में यह सेवा उपलब्ध है।


146. भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पत्तनों के नाम बताइये। (Name the ports located on western coast of India.)

उत्तर – वर्तमान समय में भारत में 12 प्रमुख और 185 छोटे या मंझोले पत्तन हैं। देश के कुल महासागरीय यातायात का 75% इन 12 प्रमुख पत्तनों द्वारा होता है, और शेष 25% छोटे और मझोले पत्तनों द्वारा। भारत के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटों पर ये पत्तन स्थित हैं। इसके पश्चिमी तट पर स्थित मुख्य पत्तन कांडला, मुंबई, न्हावा-शेवा (जवाहर लाल नेहरू), न्यू मंगलोर, मर्मागाव और कोच्चि हैं।


147. भारतीय रेलवे की किन्हीं दो मुख्य समस्याओं का वर्णन करें। (Discuss any two main problems of Indian railways.)
उत्तर भारतीय रेलवे कई समस्याओं से ग्रस्त है। इनमें दो मुख्य समस्याएँ हैं-

(i) रेलवे पटरी की चौड़ाई में विभिन्नता तथा (ii) कहीं डीजल और कहीं विद्युत इंजनों का परिचालन। इनसे रेलों की गति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। छोटी लाइन से मीटर लाइन और बड़ी लाइन बदलने में तथा डीजल इंजन के स्थान पर विद्यत इंजन लगाने में समय की बर्बादी होती है।


148. भारत में वायु परिवहन के क्षेत्र में “एअर इंडिया” तथा “इंडियन” के योगदान की विवेचना करें। (Discuss the contribution of “Air India” and “Indian” in the air transport of India.)

उत्तर–वायु, परिवहन एक स्थान से दूसरे स्थान तक गमनागमन का तीव्रतम और सबसे महंगा साधन है। 1953 ई० में राष्ट्रीयकरण के बाद भारत में वायु परिवहन का प्रबंधन दो निगमों एअर इंडिया और इंडियन एअरलाइंस द्वारा किया जाता है। इनके अतिरिक्त अनेक निजी कम्पनियाँ भी यात्री सेवाएँ देती हैं। किन्तु एअर इंडिया और इंडियन का योगदान वायु परिवहन के क्षेत्र में बहुत अधिक है।

एअर इंडिया – यह यात्रियों और माल के परिवहन के लिए अंतर्राष्ट्रीय वायु सेवाएं प्रदान करता है। यह विश्व के सभी महाद्वीपों से भारत को जोड़ता है।

इंडियन – इंडियन एयर लाइंस को ही अब इंडियन के नाम से जाना जाता है। यह घरेलू वायु सेवाएं प्रदान करता है और देश के विभिन्न नगरों को जोड़ता है। ___


149.उन महत्त्वपूर्ण मदों के नाम बताइये जिन्हें भारत विभिन्न देशों से आयात करता है।(Name important items which India imports from different countries.)

उत्तर-भारत लगभग 8000 वस्तुओं का विभिन्न देशों से आयात करता है। भारत में आयात किए गए मदों में पेट्रोलियम उत्पाद कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण है, जिसके बाद पूँजीगत सामान, मोती तथा रत्न, सोना और चाँदी, रासायनिक उत्पाद, खाद्य वस्तुओं इत्यादि का स्थान आता है। इनके अतिरिक्त लोहा और इस्पात, चिकित्सीय एवं फार्मा उत्पाद, उर्वरक, अलौह धातु, वस्त्र एवं धागे, पेपर बोर्ड एवं विनिर्मित्तियाँ, रासायनिक उत्पाद, कोयला तथा कोक, अखबारी कागज, लुग्दी इत्यादि का आयात किया गया।


150. पारिस्थितिकीय असंतुलन को प्रभावित करने वाले दो कारकों का उल्लेख करें। (Explain any two factors influencing ecological imbalance.)

उत्तर-पृथ्वी एक विशाल पारिस्थितिक तंत्र है। यहाँ पर जैविक तथा अजैविक घटक समान रूप से एक-दूसरे से अंतक्रिया करते हैं, जिसके कारण इस पारिस्थितिक तंत्र में संरचनात्मक एवं क्रियात्मक परिवर्तन होते हैं। मानवीय क्रियाकलापों एवं उद्योगों के अपशिष्ट उत्पादों से मुक्त द्रव्य एवं ऊर्जा पर्यावरण को प्रदषित कर देते हैं तथा परिस्थितिकीय असंतलन पैदा कर देते हैं। पर्यावरण प्रदूषण के मुख्य रूप जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण इत्यादि है। इस प्रकार के पारिस्थितिकीय असंतुलन को प्रभावित करने वाले दो मुख्य कारक हैं वृक्षों की कटाई तथा जनसंख्य की तीव्र वृद्धि। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण वायुमंडल में ऑक्सीजन की कमी हो रही है, वर्षा की मात्रा कम होती जा रही है तथा वातावरण में धूलकण एवं अन्य प्रदूषक बढ़ रहे हैं। जनसंख्या की वृद्धि से घरेलू अपशिष्ट की मात्रा बढ़ रही है, अधिक अनाज उत्पादन के लिए खेतों में रासायनिक खाद भूमि प्रदूषण फैला रहे हैं तथा अधिवास और अन्य भौतिक संरचना के विस्तार के कारण वन-क्षेत्र कम होते जा रहे हैं। ये सभी पारिस्थितिकीय असंतुलन पैदा कर रहे हैं।


151. भारत द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया पहला मानवरहित अंतरिक्ष यान कौन था ? (What was the first munless satellite sent to the moon by india ?)

उत्तर – भारत द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया पहला मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान 1 था।


152. पूर्व-पश्चिम एवं उत्तर-दक्षिण गलियारा के बारे में संक्षेप में लिखें। (Write in short about East-West and North-South corridor.)

उत्तर- वाहनों को अधिक तीव्र गति से चलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों से 14,846 किमी० लम्बी सड़कों को चुनकर सुपर राष्ट्रीय महामार्ग कहा गया, जो 6 लेन वाले हैं। इनमें पूर्व-पश्चिम एवं उत्तर दक्षिण गलियारा मुख्य हैं। पूर्व-पश्चिम गलियारा 3640 किमी० लम्बा है और यह सिलचर को पोरबंदर से जोड़ता है। इसी प्रकार उत्तर-दक्षिण गलियारा 4016 किमी० लम्बा है और यह श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है।


153. भारत की तीन मुख्य खनिज पेटियों के नाम लिखिए तथा संक्षेप में उनका वर्णन कीजिए। (Name three main mineral belts of India and describe them in brief.)

उत्तर – भारत में खनिज मुख्यतः तीन विस्तृत पेटियों में केंद्रित हैं। कुछ भंडार यत्र-तत्र एकाकी क्षेत्रों में भी पाए जाते हैं। ये पेटियाँ हैं –

(i) उत्तर-पूर्व पठारी प्रदेश—इस पेटी के अंतर्गत प्रायद्वीपीय पठार के उत्तर-पूर्व में स्थित छोटानागपुर, उड़ीसा के पठार, पश्चिम बंगाल तथा छत्तीसगढ़ के कुछ भाग आते हैं, जहाँ पेट्रोलियम को छोड़कर प्रायः सभी खनिज पाए जाते हैं।

(ii) दक्षिण-पश्चिम पठारी प्रदेश—यह पेटी कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु और केरल में विस्तृत है। यह लौह अयस्क और बॉक्साइट में समृद्ध है। इसके अतिरिक्त मैंगनीज, चूनापत्थर, मोनाजाइट तथा थोरियम भी यहाँ पाया जाता है।

(iii) उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र- यह पेटी राजस्थान में अरावली और गुजरात के कुछ भाग पर विस्तृत है। यह ताँबा, जिंक, बालूपत्थर, ग्रेनाइट, संगमरमर, जिप्सम, चूना पत्थर, इत्यादि खनिजों का भंडार है।


154. आय-लिंग पिरामिड का वर्णन करें। (Describe age-sex pyramid)

उत्तर – जनसंख्या की आयु-लिंग संरचना का.अभिप्राय विभिन्न आयु वर्गों में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या से है। जनसंख्या पिरामिड या आयु-लिंग पिरामिड का प्रयोग जनसंख्या की आयु-लिंग संरचना अर्थात् विभिन्न आयु वर्गों में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या को दर्शाने के लिए किया जाता है।
जनसंख्या पिरामिड की आकृति जनसंख्या की विशेषताओं को परिलक्षित करती है।


155. भारत में अभ्रक के वितरण का विवरण दें। (Give an account of the distribution of mica in India.)

उत्तर – भारत विश्व का सबसे बड़ा अभ्रक उत्पादक देश है और यह विश्व का 80% अभ्रक उत्पन्न करता है। भारत के कुल उत्पादन का 60% झारखंड से, 25% राजस्थान से, 12% आंध्रप्रदेश से तथा 3% मध्यप्रदेश, कर्नाटक और उडीसा से प्राप्त होता है। भारत में अभ्रक का वितरण इस प्रकार है –

(i) झारखंड-झारखंड में उच्च कोटि का अभ्रक कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह इत्यादि में 150 किमी० लंबी और 22 किमी० चौडी पट्टी में पाया जाता है। (ii) राजस्थान राजस्थान में अभ्रक की पट्टी लगभग 320 किमी० लंबाई में जयपुर से उदयपुर तक विस्तृत है।
(iii) आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में सर्वोत्तम प्रकार के अभ्रक का उत्पादन किया जाता है।

इनके अतिरिक्त कर्नाटक के मैसूर और हासन जिले, तमिलनाडु के कोयम्बटूर, तिरूचिरापल्ली, मदुरई और कन्याकुमारी जिले, महाराष्ट्र के रत्नागिरी तथा पश्चिम बंगाल के पुरूलिया और बाँकुरा जिले में भी अभ्रक पाया जाता है।


156. दामोदर बेसिन में स्थित चार कोयला खानों के नाम लिखिए। (Name four coal mines located in the Damodar basin.)

उत्तर – दामोदर बेसिन में स्थित चार कोयला खानों के नाम ।
(i) झरिया, (ii) रानीगंज, (iii) बरकाकाना, (iv) विद्यावती।


157. भारत के पूर्वी तट पर स्थित चार प्रमुख समुद्री पत्तनों के नाम लिखिए। (Name four main sea ports located on the eastern coast of India.)

उत्तर – कोलकाता, पारादीप, विशाखापत्तनम, हल्दिया, चेन्नई, एन्नोर और तूतीकोरिन बंदरगाह भारत के पूर्वी तट पर स्थित है।

158. भारत के किन्हीं चार प्रमुख सूखा संभावी राज्यों के नाम लिखिए। (Name any four drought prone States of India.)

उत्तर – भारत के चार प्रमुख सूखा संभावी राज्य

(i) आंध्र प्रदेश, (ii) कर्नाटक, (ii) मध्य प्रदेश, (iv) गुजरात।


159. योजना आयोग का गठन कब हुआ था? इसके दो कार्यों को लिखें। (When was planning commission established Write its two functions.)

उत्तर- योजना आयोग का गठन 1950 ई० में हुआ था। इसके दो कार्य हैं—

(1) अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्टरों, जैसे—कृषि, सिंचाई, विनिर्माण, ऊर्जा, परिवहन, संचार, सामाजिक अवसंरचना
और सेवाओं के विकास के लिए कार्यक्रम बनाना तथा उनको लागू करना और (ii) विकास में प्रादेशिक असंतुलन कम करने के लिए योजना बनाना तथा उनको लागू करना।


160. सार्क का पूरा नाम क्या है? इसका मुख्यालय कहाँ है ? (What is the full name of SAARC ? Where is its headquarters ?)

उतर – सार्क का पूरा नाम South Asian Association for Regional Co-operative अथात् दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन है। इसके आठ सदस्य देश भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बंगलादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मालदीव हैं। सार्क की स्थापना 8 दिसंबर, 1985 को बंगलादेश की राजधानी ढाका में हुई। इसका मुख्यालय ढाका में है।


161. स्वेज नहर किन दो निकटवर्ती पत्तनों को जोड़ती है ?(Suez canal connects which two neighbouring ports?)

उत्तर – स्वेज नहर मिस्र में उत्तर में पोर्ट सईद एवं दक्षिण में स्थित पोर्ट स्वेज को जोड़ती है। इस प्रकार उत्तर में भूमध्यसागर और दक्षिण में लाल सागर इससे जुड़ जाता है।


162. भारत में घटते शिशु लिंगानुपात के दो कारण बताइए। (Give two reasons of declining child sex ratio in India.)

उत्तर- भारत में घटते लिंगानुपात के निम्नलिखित दो कारण हैं –

(क) सामाजिक दृष्टिकोण भारत में स्त्रियों की अपेक्षा अधिक पुरुष जन्म लेते हैं। भारतीय परिवार पुरुष प्रधान है, जिसमें स्त्रियों का स्थान गौण रह जाता है। तिरस्कार के कारण शैशव काल में स्त्री-मृत्युदर अधिक है। बाल विवाह के कारण प्रसव के समय भी बहुत स्त्रियों की मृत्यु हो जाती है। अतीत काल में स्त्री-शिशुओं की हत्या की प्रथा तथा महामारियों में स्त्रियों की अधिक मृत्यु के कारण लिंगानुपात में कमी होती गई। – (ख) लिंग-निर्धारण की वैज्ञानिक विधि—इस वैज्ञानिक विधि के आने के बाद कन्या भ्रूण की हत्या तेजी से हो रही है। समाज में दहेज आदि कुरीतियों के कारण लोग कन्या का जन्म नहीं चाहते हैं और उन्हें जन्म लेने से पहले ही समाप्त कर दिया जाता है।


163. वायु प्रदूषण के प्रमुख स्त्रोतों का उल्लेख करें। (Mention the main sources of air pollution.)

उत्तर – धूल, धुआँ, गैंसे आदि संदूषकों की वायु में अभिवृद्धि जो मनुष्यों, जन्तुओं और पेड़-पौधों के लिए हानिकारक होते हैं, वायु प्रदूषण कहलाते हैं। वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं –

(i) प्राकृतिक स्रोत, जैसे—ज्वालामुखी विस्फोट, धूल, तूफान, अग्नि इत्यादि तथा मानवकृत स्रोत, जैसे उद्योग, मोटरवाहन, ताप बिजली घर, शहरी कचरा, खदानों से निकली धूल इत्यादि।

(ii) उद्योग उद्योगों से अनेक प्रकार की जहरीली गैस, राख और धूल निकलकर वायु को प्रदूषित करती है।

(ii) मोटर वाहन—मोटर वाहनों से मोनोक्साइड और सीसा वायुमंडल में छोड़े जाते हैं। बड़े नगरों में 50 से 60% प्रदूषण इन्हीं से होता है।

(iv) ताप बिजली घर-ताप बिजली घरों से गंधक, नाइट्रोजन ऑक्साइड और कार्बन ऑक्साइड वायुमंडल में छोड़े जाते हैं।

(v) शहरी कचरा-नगरों और महानगरों में प्रतिदिन लाखों टन कचरा निकलता है। इसमें से बहुत कचरा जला दिया जाता है, जिसका घना धुआँ वायुमंडल में फैलकर उसे प्रदूषित कर देता है।

(vi) खदानों से निकली धूल-खदानों से और पत्थर तोड़ने से भारी मात्रा में धूल निकलकर वायुमंडल में फैल जाता है।


S.N Geography लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ( 20 Marks )
1.Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 1
2.Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 2
3.Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 3
4.Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 4
5.Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 5
6.Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 6
7.Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 7
8.Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 8
S.NGeography ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर ) ( 15 Marks )
1.Geography ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 1
2. Geography ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 2
3. Geography ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 3
4. Geography ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 4
5. Geography ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 5
You might also like