Class 12th Geography लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ( 20 Marks ) PART – 2


21. स्वेज नहर के महत्त्व का वर्णन करें। (Discuss the importance of Suez Canal.)

उत्तर – स्वेज नहर मिस्त्र में उत्तर में पोर्टसईद एवं दक्षिण में स्थित पोर्ट स्वेज के मध्य भूमध्य सागर एवं लाल सागर को जोड़ती है। इसका निर्माण 1869 ई० में यूरोप को हिन्द महासागर में एक नवीन प्रवेश मार्ग प्रदान करने के लिए किया गया। यह नहर 160 किलोमीटर लम्बी तथा 11 से 15 मीटर गहरी है, जिससे प्रतिदिन 100 जलयान आवागमन करते हैं। इसको पार करने में लगभग 10-12 घंटे का समय लगता है। इसके बनने से पहले यूरोप और एशिया के बीच कच्चा माल तथा तैयार माल का यातायात उत्तमाशा अंतरीप होकर होता था। यह पूरे अफ्रीका से घूमकर जाता था, जिससे समय और खर्च अधिक लगता था। स्वेज नहर मार्ग ने समय और खर्च को काफी कम कर दिया है।


22. विश्व के वे कौन-कौन से प्रमुख प्रदेश हैं, जहाँ वायु मार्ग का सघन तंत्र पाया जाता है ? (Which are the major regions of the world which have a dense network of airways ?)

उतर- वाय परिवहन सबसे तीव्र किन्तु सर्वाधिक महँगा यातायात का साधन है। इसका प्रयोग महँगी वस्तुओं तथा यात्रियों के परिवहन के लिए किया जाता है। यही कारण है कि विश्व के दो सबसे विकसित प्रदेश पश्चिमी यूरोप और पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में वाय मार्गों का बहुत सघन जाल है। जनसंख्या और प्राकृतिक संसाधन की अधिकता के कारण दक्षिणी-पर्वी एशिया में भी सघन तंत्र मिलता है।


23. उपग्रह संचार क्या हैं? उपग्रह संचार के लाभ बताइये। (What is satellite communication? Write benefits of satellite communication)

उत्तर – उपग्रह के माध्यम से होने वाले संचार को उपग्रह संचार कहते हैं। संसार में अंतरिक्ष युग का प्रारंभ रूस के द्वारा 4 अक्टूबर, 1957 को कृत्रिम उपग्रह स्पूतनिक के छोड़े जाने के साथ हुआ। इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी कृत्रिम उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित किए। अंतरिक्ष में उपग्रहों की स्थापना से तत्काल संसार के कोने-कोने से संचार संपर्क बनाने में सफलता मिली। उपग्रह के माध्यम से होने वाले संचार ने संचार तकनीकी के क्षेत्र में एक नवीन युग का आरंभ किया है।
भारत ने भी अंतरिक्ष में संचार और संसाधनों के सर्वेक्षण के लिए आर्य भट, भास्कर-I और II, रोहिणी, एप्पल, इंसेट-I ए, बी और सी इत्यादि उपग्रह स्थापित किए हैं। इन्हीं के सहारे आज गाँव-गाँव में टेलीफोन लग गए हैं और मोबाइल सेवा उपलब्ध है। इन उपग्रहों ने लंबी दूरी के संचार दूरदर्शन और रेडियो को अत्यधिक प्रभावी बना दिया है। आज दूरदर्शन के माध्यम से घर बैठे सारी दुनिया का समाचार प्राप्त करना, विभिन्न ज्ञानवर्द्धक और मनोरंजक कार्य क्रम देखना तथा मौसम की भविष्यवाणी एक वरदान बन गई है।
उपग्रह संचार के महत्त्वपूर्ण लाभ हैं टेलीफोन और मोबाइल सेवा, दूरदर्शन सेवा और इंटरनेट सेवा।


24. अंकीय विभाजन क्या है? (What is digital division ?)

उत्तर-अंकीय विभाजन से तात्पर्य सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का असमान वितरण है। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित विकास से मिलने वाले अवसरों का वितरण पूरे विश्व में असमान है। देशों में विस्तृत आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक भिन्नताएँ पायी जाती हैं। इन्हीं विभिन्नताओं के कारण कुछ देशों के पास यह प्रौद्योगिकी है और कुछ इससे वंचित हैं। यही अंकीय विभाजन है। देशों के बीच भी अंकीय विभाजन मौजूद है, जैसे रूस और भारत के नगरीय
और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच ।


25. फिंच और ट्रिवार्था ने मानव भूगोल की विषयवस्तु को किन दो भागों में बाँटा है ? प्रत्येक भाग के दो लक्षण बताइए। (Which two divisions of the subject matter of human geography have been done by Finch and Trewartha ? Describe two features of each of the divisions.)

उत्तर – अमेरिकी भूगोलवेत्ताओं फिंच और ट्रिवार्था ने मानव भूगोल की विषय वस्तु को निम्नलिखित दो मुख्य भागों में बाँटा है

(i) भौतिक या प्राकृतिक पर्यावरण (Physical or Natural Environment)
(ii) सांस्कृतिक या मानव-निर्मित पर्यावरण (Cultural or Human Environment)

भौतिक यां प्राकृतिक पर्यावरण के दो लक्षण हैं-
(i) उच्चावच, जलवायु, अपवाह प्रणाली और
(ii) मृदा, खनिज, जल, वन एवं वन्य प्राणी जैसे प्राकृतिक संसाधन

इसी प्रकार सांस्कृतिक पर्यावरण के दो लक्षण हैं –
(i) मानव जनसंख्या, बस्तियाँ और मानव व्यवसाय,
(ii) कृषि, उद्योग, परिवहन, संचार इत्यादि।


26. प्रवास के विकर्षण और आकर्षण कारक क्या है ? (What are the push and pull factors of human migration ?) या , प्रवास से संबंधित किन्हीं तीन प्रतिकर्ष कारकों का उल्लेख करें। (Describe any three push factors related to human migration)

उतर- लोगों का अपने जन्म-स्थान और निवास को छोडकर दसरे क्षेत्र में जाकर बस जाने को मानव प्रवास कहते हैं। मानव प्रवास के विविध कारण हो सकते हैं जिन्हें दो संवर्गों में रखा जा सकता है—
(i) विकर्षण या प्रतिकर्ष कारक (Push factors) जो लोगों को निवास स्थान अथवा उद्गम को छुड़वाने का कारण बनते हैं और (ii) आकर्षण या अपकर्षक कारक (Pull factors) जो विभिन्न स्थानों से लोगों को आकर्षित करते हैं।
प्रवास से संबंधित तीन महत्त्वपूर्ण प्रतिकर्ष कारक ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी, कृषि भूमि पर जनसंख्या का अधिक दबाव और मौलिक सविधाओं की कमी है, जो लोगों को गाँव छोड़ने पर विवश करती हैं।


27. चार पंचम क्रियाकलापों का उल्लेख कीजिए। (Mention four Quinary activities.)

उत्तर-उच्चतम स्तर के निर्णय लेने पर तथा नीतियों का निर्माण करने वाले पंचम क्रियाकलापों को निभाते हैं। इनमें और ज्ञान आधारित उद्योगों, जो सामान्यतः चतुर्थ सेक्टर से जुड़ी होती हैं, में सूक्ष्म अंतर होता है। पंचम क्रियाकलाप वे सेवाएँ हैं जो नवीन एवं वर्तमान विचारों की रचना, उनके पुनर्गठन और व्याख्या; आँकड़ों की व्याख्या और प्रयोग तथा नई प्रौद्योगिकी के मूल्यांकन पर केंद्रित होती हैं। प्रायः ‘स्वर्ण कॉलर’ कहे जाने वाले ये व्यवसाय तृतीय सेक्टर का एक और उप-विभाग हैं जो वरिष्ठ व्यवसायिक कार्यकारियों, सरकारी अधिकारियों, अनुसंधान वैज्ञानिकों, वित्त एवं विधि परामर्शदाताओं इत्यादि की विशेष और उच्च वेतन वाली कुशलताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्नत अर्थव्यवस्थाओं की संरचना में उनका महत्त्व उनकी संख्या से कहीं अधिक होता है।


28. कषि घनत्व क्या है? (What is agricultural density ?)

उत्तर – प्रति वर्ग मील या वर्ग किलोमीटर कृषि क्षेत्र में लगे लोगों की संख्या को कृषि घनत्व कहते हैं। अर्थात् कृषि में लगी जनसंख्या और कुल कृषि क्षेत्र के अनुपात को कृषि घनत्व कहा जाता है।

कृषि घनत्व = कृषि में संलग्न जनसंख्या / कृषि क्षेत्र


29. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि की किन्हीं चार फसलों के नाम लिखिए। (Name any four crops of extensive commerical grain farming.)

उत्तर–विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि के चार फसल निम्नलिखित हैं—(i) कपास (ii) चाय (iii) जूट (iv) कॉफी।


30. विस्तृत पैमाने पर डेयरी कृषि का विकास यातायात के साधनों एवं प्रशीतकों के विकास के बाद ही क्यों संभव हो सका है ? (Why has the large scale development of dairy farming been possible only after the development of the means of transport and refrigeration ?)

उत्तर-डेयरी कृषि के अंतर्गत ताजा दूध एवं अन्य डेयरी उत्पाद मक्खन, पनीर इत्यादि बनाये जाते हैं। इन्हें या तो शीघ्र बाजार तक पहुँचाने के लिए यातायात के तीव्र साधन या देर त के लिए प्रशीतक की आवश्यकता होती है। विस्तृत पैमाने पर इस उद्योग का विकास तभी संभव है, जब यातायात के साधन और प्रशीतक उपलब्ध हो। अतः इनकी उपलब्धता के बाद ही डेरी उद्योग का बड़े पैमाने पर विकास संभव हो सका है।


31. स्थानांतरी कृषि का भविष्य अच्छा नहीं है। विवेचना कीजिए। (The future of shifting cultivation is not good. Discuss.)

उत्तर – स्थानांतरी कृषि आदिम जाति के लोगों द्वारा उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में विशेषकर अफ्रीका, दक्षिणी एवं मध्य अमेरिका के उष्ण कटिबंधीय भाग एवं दक्षिणी-पर्वी एशिया में की जाती है। वनों को काटना, जलाना और खेत को कुछ समय पश्चात् बदलना इसकी विशेषताएँ हैं। इससे वन क्षेत्र कम होता जाता है और पुराने ढंग से खेती करने के कारण उपज भी कम होती है। सभ्यता के विकास के साथ-साथ अब इसके स्थान पर स्थायी कषि की जाने लगी है, जिसके अंतर्गत खाद्यान्न तथा अन्य फसलें पैदा की जाती है। इस प्रकार स्थानांतरणशील कषि का भविष्य अच्छा नहीं है।।


32. चलवासी पशुचारण और व्यापारिक पशुपालन में अंतर कीजिए। (Differentiate between nomadic herding and commercial livestock farming.)

उत्तर-चलवासी पशुचारण जीवन-निर्वाह की वह पद्धति है, जिसमें पशुचारक अपने पालतू पशुओं के साथ पानी एवं चारागाह की उपलब्धता के अनुसार एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित होते रहते हैं। इसके विपरीत, व्यापारिक पशुपालन में स्थायी फार्म में व्यापारिक पैमाने पर पशओं को पाला जाता है। चलवासी पशचारण अनपजाऊ क्षेत्र में घमक्कर जातियों यथा खैप, खिरगिज, गुज्जर इत्यादि द्वारा किया जाता है, जबकि व्यापारिक पशुपालन एक व्यवस्थित और पूँजी प्रधान क्रियाकलाप हैं, जो विकसित देशों, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया आदि में अधिक प्रचलित हैं।


33. सामूहिक कृषि का वर्णन करें। (Explain collective farming.) ।

उत्तर- सामूहिक कृषि में उत्पादन के साधनों का स्वामित्व संपूर्ण समाज एवं सामूहिक श्रम पर आधारित होता है। सभी कृषक अपने संसाधन जैसे—भूमि, पशुधन एवं श्रम को मिलाकर कृषि कार्य करते हैं। ये अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भूमि का छोटा-सा भाग अपने अधिकार में भी रखते हैं। सरकार उत्पादन का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित करती है एवं उत्पादन को सरकार ही निर्धारित मूल्य पर खरीदती है। कृषि का यह प्रकार पूर्व सोवियत संघ में प्रारंभ हुआ था, जहाँ इसको “कोलखहोज” का नाम दिया गया।


34. बाजारी सब्जी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप ही क्यों की जाती है ? (Market gardening is practised near urban areas only. Why ?)

उत्तर- बाजारी सब्जी कृषि में अधिक मुद्रा मिलने वाली सब्जियों के अतिरिक्त फल और फूल की खेती होती है। इसमें गहन श्रम एवं अधिक पूँजी लगती है तथा इन्हें खराब होने से बचाने के लिए शीघ्र बाजार में पहुँचाया जाता है। इनकी माँग नगरीय केन्द्रों में अधिक है, जहाँ ऊँची आय वाले उपभोक्ता रहते हैं। नगरों में इन्हें शीघ्र पहँचाने के लिए इनकी खेती नगरीय क्षेत्रों के समीप की जाती हैं।


35. बारानी या वर्षा आधारित कृषि से आप क्या समझते हैं ? (What do you understand by rainfed agriculture farming?)

उत्तर- बारानी या वर्षा आधारित कृषि उस कृषि को कहते हैं, जिसमें सिंचाई का सहारा नहीं लिया जाता है और केवल वर्षा के सहारे खेती की जाती है। इसके दो प्रकार हैं_शष्क भमि कृषि और आर्द्र भूमि कृषि। भारत में 75 सेमी० से कम वर्षा वाले शुष्क क्षेत्र में रागी, बाजरा, मूंग, चना, ज्वार इत्यादि शुष्कता को सहने में सक्षम फसलें उगाई जाती हैं। इन क्षेत्रों में आर्द्रता संरक्षण तथा वर्षा जल के प्रयोग की अनेक विधियाँ अपनाई जाती है। आर्द्र कृषि के अंतर्गत वर्षा ऋतु में चावल, जूट, गन्ना इत्यादि खेती वर्षा पर आधारित होती है।


36. कोको के बारे में आप क्या जानते हैं? (What do you mean by cocoa?)

उत्तर- कोको एक कृषि उत्पाद है, जिससे चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक (कोका कोला) इत्यादि बनाया जाता है। इसका उत्पादन पश्चिमी अफ्रीका विशेषकर घाना में होता है। फ्रांसवासियों ने यहाँ इसकी पौधा लगाई थी। इसकी खेती रोपण कृषि के अंतर्गत उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में होती है।


37. कृषि ऋण प्रदान करने वाले चार संस्थाओं के नाम लिखिए। (Name four institutions providing agricultural loan.)

उत्तर- कृषि ऋण प्रदान करने वाली मुख्य संस्थाएँ ये हैं –

(i) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

(ii) सहकारी समितियाँ

(iii) सहकारी भूमि विकास बैंक

(iv) राष्ट्रीय बैंक
इनके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह, पैक्सों का गठन, किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से किसानों को वित्तीय मदद उपलब्ध करायी जाती है।


38. झूम, मिल्पा और लदांग क्या है ? (What are Jhum, Milpa and Ladang ?)

उत्तर – ये तीनों स्थानान्तरित कृषि के नाम हैं। स्थानांतरित कृषि को भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में झूम, मध्य अमेरिका एवं मेक्सिको में मिल्पा तथा मलेशिया एवं इंडोनेशिया में लदांग कहा जाता है।


39. मुक्त व्यापार क्या है? (What is free trade ?)

उत्तर-मुक्त व्यापार का सर्वप्रथम अभिलेखाकरण एडम स्मिथ द्वारा 1776 में लिखित अपनी उत्कृष्ट पुस्तक ‘द वेल्थ ऑफ नेशन्स’ में किया गया है। उन्होंने यह तर्क दिया कि यदि श्रम का बिभाजन कर दिया जाये तो इससे प्रत्येक श्रम में लगे व्यक्तियों को अपने-अपने कार्यो में विशेषज्ञता प्राप्त हो सकती है जिससे सभी को अधिक लाभ होता ओर एसा किसी भी और ढंग से संभव नहीं है।


40. भारत में विभिन्न प्रकार के ग्रामीण अधिवासों के लिए उत्तरदायी किन्हीं दो प्राकृतिक कारकों की व्याख्या कीजिए। (Explain any two physical factors responsible for different types of rural settlements in India.)

उत्तर – ग्रामीण बस्तियों के प्रारूप पर भौतिक व सांस्कृतिक दशाएँ प्रभाव डालती हैं –

(i) भौतिक कारक- भौतिक कारक जैसे उच्चावच्च, ऊँचाई, अपवाह तंत्र, भौम जल तथा जलवायु बस्तियों के प्रारूप का निर्धारण करने वाले महत्त्वपूर्ण कारक हैं। मैदानी क्षेत्रों में समतल भमि होने के कारण सघन बस्तियाँ स्थापित हो जाती हैं।

(ii) सांस्कृतिक कारक-एक बस्ती के अभिन्यास के निर्धारण में सांस्कृतिक कारक जैसे—जनजातियता एवं नृजातीय आदि का प्रभाव होता है। भारत के गाँवों में भू-स्वामित्व वाली जातियों के मकान के चारों ओर गाँव के समुदाय की सेवा करने वाली जातियों के मकान होते हैं। हरिजनों के मकान सामान्यता गाँव की सीमा के पास मुख्य बस्ती से दूर पाये जाते हैं।


S.N  Geography लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ( 20 Marks )
1. Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 1
2. Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 2
3. Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 3
4. Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 4
5. Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 5
6. Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 6
7. Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 7
8. Geography ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 8
S.N Geography ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर ) ( 15 Marks )
1. Geography ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 1
2.  Geography ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 2
3.  Geography ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 3
4.  Geography ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 4
5.  Geography ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 5
You might also like