Class 12th Sociology ( समाज-शास्त्र ) ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 2


Q.31. मुख्यमंत्री साइकिल योजना क्या है ?

Ans ⇒ मुख्यमंत्री साइकिल योजना राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित योजना है। आरम्भ में इसके तहत केवल नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को निःशुल्क साइकिल दी जाती थी। बाद में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को भी इस योजना में शामिल किया गया। उन्हें भी निःशुल्क साइकिल मिलने लगा। वर्तमान में इस योजना के तहत नौवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को साइकिल के लिए 2500 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि उन्हीं छात्र-छात्राओं को दी जाती है जिनकी स्कूल में उपस्थिति 75 प्रतिशत होती है।


Q. 32. लिंग समानता क्या है ?

Ans ⇒ पुरुष एवं महिला के बीच लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करना लिंग समानता कहलाता है। भारतीय संविधान द्वारा लिंग समानता का प्रावधान किया गया है।


Q. 33. बाल मजदूरी की दो समस्याओं का वर्णन करें।

Ans ⇒ बाल मजदूरी की दो समस्याएँ निम्नलिखित हैं –
(i) बाल मजदूरी के कारण बच्चे शिक्षा से वंचित रहते हैं, जिसके कारण उनमें शिक्षा का अभाव पाया जाता है।
(ii) बाल मजदूरों को कम मजदूरी दी जाती है।


Q. 34. मौसमी बेरोजगारी क्या है ?

Ans ⇒ भारत के अधिकांश लोग कृषि के साथ जुड़े हुए हैं। कृषि का कार्य मौसम पर निर्भर करता है। फसलों के बोने और काटने के समय श्रम की माँग बढ़ जाती है। अन्य दिनों श्रमिक बेकार रहते हैं। यह बेरोजगारी मौसम विशेष में रहता है इसलिए इसे मौसमी बेरोजगारी कहा जाता है।


Q. 35. तीन तलाक की अवधारणा को स्पष्ट करें।

Ans ⇒ तीन तलाक को तलाक-उल-बिद्दत भी कहा जाता है। जब कोई मुसलमान अपनी शादी को तोड़ना चाहता है तो वह पत्नी को तीन बार तलाक कहता है। तीन बार पत्नी को तलाक कहने पर पत्नी से उसका तलाक या विवाह-विच्छेद हो जाता है।


Q. 36. कालाधन क्या है ?

Ans ⇒ वह धन जो अवैध तरीके से हासिल किया जाता है या जिस पर कर नहीं चुकाया जाता है काला धन कहलाता है। अर्थव्यवस्था के विकास में काला धन बाधक होता है।


Q. 37. बिहार में जातीय तनाव के दो कारणों की चर्चा करें।

Ans ⇒ बिहार में जातीय तनाव के दो कारण निम्नलिखित हैं –
(i) राजनीतिक सत्ता की प्राप्ति की इच्छा के चलते जातीय तनाव पाया जाता है।
(ii) जातीय गुटों का गठन कर हर जाति अपने सदस्यों को अधिकतम लाभ दिलाने का प्रयास करता है, जिसके वजह से भी जातीय तनाव पाया जाता है।


Q. 38. नशाबंदी क्या है ?

Ans ⇒ वैसे वस्तुएँ जिसके सेवन से नशा होता है उसके खरीद-बिक्री पर कानून द्वारा रोक लगाना नशाबंदी कहलाता है।


Q. 39. एड्स से आप क्या समझते हैं ?

Ans ⇒ एड्स का पूरा नाम एक्वायर्ड इम्यून डिफिशियेन्सी सिन्ड्रोम है। यह एक भयानक बीमारी है जो पूरी दुनिया में फैली हुई है। इसके फैलने के निम्नलिखित कारण हैं –
(i) रोगग्रस्त पुरुष या स्त्री से यौन सम्बन्ध स्थापित करना।
(ii) दूषित इंजेक्शन का इस्तेमाल करना।
(iii) एक से अधिक लोगों से यौन सम्बन्ध रखना।
(iv) नशे की आदत होना जो इंजेक्शन के द्वारा लिए जाते हैं।


Q.40. महिलाओं के प्रजनन अधिकार का विश्लेषण करें।

Ans ⇒ प्रत्येक विवाहित महिला की इच्छा होती है कि वह गर्भधारण करे और सन्तान को जन्म दे। सन्तान उत्पन्न करना ही महिलाओं का प्रजनन अधिकार है। यह अधिकार उस पति और परिवार के लोगों से प्राप्त होती है।


Q. 41. समेकित बाल विकास योजना की विवेचना करें।

Ans ⇒ समेकित बाल विकास योजना एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की जरूरतें पूरी करता है। यह छोटे बच्चों को पूरक पोषाहार, स्वास्थ्य सुविधा और स्कूल पूर्व शिक्षा जैसी सुविधाएँ एकीकृत रूप से पहुंचाता है। 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना इसका उद्देश्य है।


Q. 42. द्वितीयक नातेदारी क्या है ?

Ans ⇒ वैसे व्यक्ति जो हमारे प्राथमिक नातेदार के प्राथमिक सम्बन्धी होते हैं वे हमारे द्वितीयक नातेदार होते हैं। चाचा हमारे द्वितीयक नातेदार हैं, क्योंकि वे पिता के प्राथमिक सम्बन्धी हैं।


Q. 43. सरपंच के दो कार्यों का वर्णन करें।

Ans ⇒ (i) सरपंच न्यायिक मामले की सुनवाई कर अपना फैसला सुनाता है।
(ii) गाँव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शांति दल का गठन करना है।


Q. 44. राष्ट्रीय एकता क्या है ?

Ans ⇒ वह भावना जो नागरिकों में अपने देश के प्रति प्रेम एवं भाईचारा प्रदर्शित करती है इसे राष्ट्रीय एकता कहा जाता है। यह विभिन्न जातियों, धर्मों, भाषाओं एवं प्रदेशों के लोगों को एक सूत्र में बाँधती है। भारत इसका उदाहरण है। यहाँ अनेक विभिन्नताओं बीच एकता पायी जाती है।


Q.45. भ्रष्टाचार क्या है ?

Ans ⇒ किसी स्पष्ट या अस्पष्ट लाभ के लिए कानून तथा समाज के विरोध में किया जानेवाला कार्य भ्रष्टाचार कहलाता है। भ्रष्टाचारी व्यक्ति सहयोग, सेवा, कर्त्तव्य और नियम-कानून के प्रति निष्ठा की भावना को त्याग कर केवल अपनी ही स्वार्थ की पूर्ति में लगा रहता है।


Q. 46. अल्पसंख्यक किसे कहा जाता है ?

Ans ⇒ आम तौर पर किसी समाज में जिस धर्म को मानने वाले या किसी खास भाषा बोलने वालों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम होती है उसे अल्पसंख्यक कहा जाता है। भारत में इस्लाम, इसाई, सिक्ख, बौद्ध, जैन और पारसी धर्म को मानने वाले अल्पसंख्यक हैं। .


Q.47. तस्करी क्या है ?

Ans ⇒ तस्करी एक आर्थिक अपराध है। वर्जित सामग्री या वस्तु को चोरी-छीपे तथा गैर कानूनी तरीके से एक देश से दूसरे देश में लाना तस्करी कहलाता है। आज कल अफीम, चरस, हिरोइन, सोना, हथियार, विस्फोटक सामग्री, दुर्लभ कलाकृतियों का तस्करी किया जा रहा है।


Q. 48. जातिवाद क्या है ?

Ans ⇒ जातिवाद एक जाति के सदस्यों की वह भावना है जो अपनी जाति के हित के सम्मुख अन्य जातियों के हितों की अवहेलना और हनन करने के लिए प्रेरित करती है। यह व्यक्ति-व्यक्ति के बीच घृणा, द्वेष एवं प्रतिस्पर्धा को जन्म देती है।


Q. 49. सम्प्रदायवाद की परिभाषा दें। अथवा, साम्प्रदायिकता क्या है ?

Ans ⇒  सम्प्रदायवाद का अभिप्राय उस भावना से है जो व्यक्ति के मन में अपनी जाति, धर्म या सम्प्रदाय के प्रति निष्ठा की भावना पैदा करती है जिससे व्यक्ति अपनी जाति, धर्म और सम्प्रदाय को दूसरे से श्रेष्ठ समझता है। भारत में सम्प्रदायवाद पूर्ण रूप से धार्मिक भावना और धार्मिक अन्धविश्वास से सम्बन्धित है।


Q. 50. अर्द्ध बेरोजगारी क्या है ?

Ans ⇒  कभी-कभी मिलों, कारखानों और कार्यालयों में आवश्यकता से अधिक लोग नियक्त कर लिए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में उनके लिए काम कम होता है। इस वजह से उन्हें सुविधाएँ और वेतन कम मिलता है। इस स्थिति को अर्द्धबेरोजगारी कहा जाता है।


Q.51. आकस्मिक बेरोजगारी क्या है ?

Ans ⇒ आकस्मिक रूप से मजदूरों की संख्या में वृद्धि होने के फलस्वरूप जो बेरोजगारी उत्पन्न होती है उसे आकस्मिक बेरोजगारी कहा जाता है।


Q. 52. धर्म क्या है ?

Ans ⇒  अलौकिक शक्तियों से सम्बन्धित विश्वासों की उस व्यवस्था को धर्म कहा जाता है जो मानव अनुभवों से प्रचालित होते हुए भी मानवीय शक्ति से परे किसी रहस्यपूर्ण शक्ति का बोध कराती है।


Q. 53. सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया का उल्लेख करें।

Ans ⇒  वह प्रक्रिया जो समाज में परिवर्तन लाती है उसे सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया कहा जाता है। सामाजिक परिवर्तन की मुख्य प्रक्रियाएँ हैं-औद्योगिकरण, नगरीकरण, संस्कृतिकरण, पश्चमीकरण, आधुनिकीकरण तथा धर्मनिरपेक्षीकरण।


Q.54. उपनिवेशवाद से आप क्या समझते हैं ?

Ans ⇒ उपनिवेशवाद का संबंध साम्राज्यवादी व्यवस्था से रहा है। साम्राज्यवाद की नीति रही है अपनी साम्राज्य का विस्तार करना जिसके अंतर्गत वे किसी दूसरे देश पर राजनैतिक अधिकार जमाकर उसका आर्थिक शोषण करना। इंग्लैण्ड, फ्रांस आदि यूरोपीय देश उपनिवेशवाद के पोषक रहे हैं। इंग्लैण्ड ने भारत को अपना उपनिवेश बनाया यानी इस पर राजनैतिक स्वामित्व प्राप्त कर इसका भरपूर आर्थिक शोषण किया।


Q.55. नव-उपनिवेशवाद क्या है ?

Ans ⇒  उपनिवेशवाद का बदला हुआ रूप नव-उपनिवेशवाद है। इसका तात्पर्य है की आज भी विकशित देश अपनी आर्थिक ओर सैन्य शक्ति की सहायता से कमजोर देशो को अपनी शर्ते मानने के लिए मजबूर कर रहे है। वैश्विकरण तथा उदारीकरण के नाम पर अमेरिका ओर यूरोप की बहुराष्ट्र्ये कंपनिया का बढ़ता हुआ आर्थिक प्रभाव नव-उपनिवेशवाद के रूप को ही स्पस्ट करता है कुटनीतिक चालो के द्वारा आतंकवाद या मानवाधिकार के नाम पर ऐसे देशो द्वारा अपने से कमजोर देशो को बिभिन्न प्रकार के समझौतों के लिए बाह्य करना भी उपनिवेशवाद के इसी रूप का उदाहरण है।


Q.56. भारत में उपनिवेशवाद से आये किन्ही दो परिवर्तनों का उल्लेख करे ।

Ans ⇒  भारत एक लंबी अवधि तक इंग्लैंड का उपनिवेश रहा। इस कारण भारतीय सामाजिक आर्थिक संरचना में अनेक परिवर्तन हुए। अंग्रेजों ने यहां जमींदारी व्यवस्था आरंभ की। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से अधिकाधिक लगान वसूल करना था।
दूसरा परिवर्तन यह हुआ कि भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो गई क्योंकि अंग्रेजों की नीति भारत के कुटीर और लघु उद्योगों को समाप्त कर इंग्लैंड में बनने वाली वस्तुओं की खपत कोबढाने की थी।


Q.57.भूमंडलीकरण से आप क्या समझते हैं ?

Ans ⇒  भूमंडलीकरण एक बहुआयामी अवधारणा है जो मुलत: अर्थव्यवस्था से संबंधित है सी० रंगराजन के अनुसार भूमंडलीकरण का अभिप्राय आर्थिक व्यवस्था के विभिन्न पक्षों में समन्वय है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अर्थव्यवस्थाओं तथा समाज के बीच सूचना, विचारों, तकनीकों, वस्तुओं और सेवाओं तथा वित्त के बीच समन्वय की प्रक्रिया के साथ भूमण्डलीकरण संबंधित है। विभिन्न देशों के लोग तथा समाज उस प्रक्रिया से जुड़े हैं। गिडेन्स के अनुसार भूमण्डलीकरण को समय तथा स्थान के आधार पर परिभाषित किया जा सकता है।
भूमण्डलीकरण के तीन प्रमुख प्रेरक हैं – 1. बाजार की खोज, 2. बहुराष्ट्रीय निवेश तथा 3. प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्प्यूटर नेटवर्क।


Q. 58. आधुनिकीकरण से आप क्या समझते हैं ? अथवा, आधुनिकीकरण की प्रमुख विशेषताओं की चर्चा करें।

Ans ⇒ डेनियल लर्नर ने सर्वप्रथम आधुनिकीकरण की अवधारणा की चर्चा की। इसका संबंध विवेकीकरण में परिवर्तन लाने वाली एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा कोई भी परम्परागत या अर्द्धपरंपरागत समाज उच्च तकनीकी पर आधारित समाज की ओर अग्रसर होता है और इस दरम्यान उसकी तकनीकी अवस्था, मूल्य व्यवस्था, वैचारिकी एवं सामाजिक संरचना में बदलाव आता है।

आधुनिकीकरण की विशेषता – आधुनिकीकरण की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं –

1. इसमें पारलौकिक मूल्यों की जगह लौकिक या सांसारिक मूल्यों को अधिक महत्त्व दिया जाता है।
2. प्रौद्योगिक विकास इसका आवश्यक आधार है।
3. इसका संबंध खुली हुई सामाजिक व्यवस्था से है, बन्द सामाजिक व्यवस्था से नहीं। अतः गतिशीलता में वृद्धि होती है। ..
4. यह परिवर्तन में रुचि लेता है।
5. यह लोगों को महत्त्वाकांक्षी होने की प्रेरणा देता है।
6. नगरीकरण की वृद्धि इसका मुख्य आधार है।
7. लोकतांत्रिक मूल्यों में वृद्धि होती है।


Q.59. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं ?

Ans ⇒ हरित क्रांति का तात्पर्य ऐसे आन्दोलन से है जो कृषि उत्पादन में वृद्धि से सम्बन्धित है। इस क्रांति के कारण अब देश में जरूरत से ज्यादा अनाज का उत्पादन होता है और देश में खाद्यान्न की कमी नहीं है। गेहूँ के उत्पादन पर इस क्रांति का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। इसलिए कुछ लोग इसे गेहूँ क्रांति भी कहते हैं।


Q.60. पर्यावरण विनाश पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

Ans ⇒ पर्यावरण के महत्त्वपूर्ण घटक हैं-जल, वायु, मृदा और ध्वनि। इन घटकों से मनुष्य का आरंभ से ही घनिष्ठ संबंध रहा है। मनुष्य अपने क्रियाकलापों से इन घटकों को प्रदूषित कर रहा है। पेड़-पौधे तथा जंगलों को काटकर मनुष्य वायु प्रदूषण को बढ़ाता है। इसके अलावे कल-कारखाने तथा फैक्ट्रियाँ स्थापित की गई हैं उनकी चिमनियों जो धुआँ निकलता है वह भी वायु को प्रदूषित कर रहा है। इन कल-कारखानों के कारण जल भी प्रदूषित हो रहा है, क्योंकि इनके गंदे तथा विषैले पानी नदियों में गिराये जाते हैं। आज वाहनों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, जिससे ध्वनि प्रदूषण होता है। इस प्रदूषण के कारण हृदय रोग तथा बहरेपन की बीमारियाँ हो रही हैं।


S.N Class 12th Sociology ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
1. Sociology ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART- 1 
2. Sociology ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART- 2
3. Sociology ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART- 3
4. Sociology ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART- 4
5. Sociology ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART- 5
6. Sociology ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART- 6
S.N Class 12th Sociology ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) 
1. Sociology ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 1 
2. Sociology ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 2
3. Sociology ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 3
4. Sociology ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 4
5. Sociology ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART – 5
You might also like