Class 12th Economics Question paper 2022 लघु उत्तरीय प्रश्न ( 30 Marks ) PART – 3 Bihar board class 12 Economics question 2022

31. माँग के नियम की व्याख्या करें। (Explain law of Demand.)

उत्तर⇒अन्य बातें समान रहने पर वस्तु की कीमत एवं वस्तु की मात्रा में विपरीत संबंध पाया जाता है। माँग का नियम बताता है कि अन्य बातें समान रहने पर कीमत में कमी के परिणामस्वरूप वस्तु की मांगी जाने वाली मात्रा में वृद्धि होती है तथा कीमत में वृद्धि होने पर मांगी जाने वाली मात्रा में कमी होती है।”
The law of demand states that other thing equal, the amount demanded increases with a fall in price and diminishes with a rise in price.


32. कुल उत्पादन और औसत उत्पादन क्या है ? (What is total production and Average product ?)

उत्तर⇒कुल उत्पाद (Total product)— किसी एक निश्चित समयावधि में उत्पति के साध नों का प्रयोग करके उत्पादित की गई वस्तुओं और सेवाओं की कुल मात्रा को कुल उत्पाद कहा जाता है। (Total product is the total amount of goods and services produced in a given period by using various factors of production.)

औसत उत्पाद (Average product) — परिवर्तनशील साधन के प्रति इकाई उत्पाद को औसत उत्पाद कहते हैं। (Average product is per unit production of the variable factor.)कुल परिवर्तनशील लागत

 


33. अल्पकालीन औसत लागत ‘U’ आकार का क्यों है ? (Why shori Run Average cost curve is ‘U’shaped ?)

उत्तर⇒ अल्पकाल में परिवर्तनशील अनुपात का नियम लागू होता है। आरंभ में बढ़ते प्रतिफल के कारण लागत घटती है, फिर स्थिर प्रतिफल की दशा में लागत स्थिर रहती है तथा क्रम में घटते प्रतिफल मिलने पर लागत बढ़ती है। इसी कारण उत्पादन, आकार बढ़ने पर पहले लागत घटती है फिर न्यूनतम होकर स्थिर होती है और अन्त में बढ़ती है। इस क्रम के कारण अल्पकालीन औसत लागत वक्र U आकृति का होता है।


34. सीमांत उत्पाद क्या है? (What is marginal product?)

उत्तर⇒किसी परिवर्तनशील साधनों की एक अतिरिक्त इकाई का या एक कम इकाई का प्रयोग करने से कुल उत्पाद में जो अंतर आता है उसे सीमांत उत्पाद कहते हैं।


35. “पूर्ण प्रतिस्पर्धा में सभी फर्मों द्वारा समरूप वस्तु का उत्पादन होता है’ स्पष्ट करें। (In perfect competition homogeneous good is produced by all the firms. Clarify.)

उत्तर⇒पूर्ण प्रतियोगिता में सभी फर्मों द्वारा समरूप वस्तु कम उत्पादनं होता है क्योंकि पूर्ण प्रतियोगिता बाजार की वह स्थिति होती है जिसमें एक समान वस्तु के बहुत अधिक क्रेता तथा
विक्रेता होते हैं। इसके अन्तर्गत सभी फर्म एक ही तरह की समरूप वस्तु का उत्पादन करते हैं। क्रेता तथा विक्रेता बाजार कीमत को प्रभावित नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि पूर्ण प्रतियोगिता ङ्केम बाजार में वास्तु की एक ही कीमत प्रचलित रहती है जिसके कारण समरूप वस्तु का उत्पादन करना पड़ता है।


36. किसी कारक का सीमांत उत्पाद मल्य क्या है ?(What is marginal revenue product of a factor?)

उत्तर⇒सीमांत उत्पाद मूल्य–किसी परिवर्तनशील साधन की एक अतिरिक्त इकाई का या एक कम इकाई का प्रयोग करने से कुल उत्पाद में जो अन्तर आता है उसे उस इकाई का सीमांत उत्पाद मूल्य कहा जाता है।
MP = TPn – TPn-1


37. सकल घरेलू उत्पाद को परिभाषित करें। (Define gross domestic product.)

उत्तर⇒ सकल घरेलू उत्पाद—एक लेखा वर्ष में किसी देश की घरेलू सीमा में सभी उत्पादकों द्वारा जितनी भी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन होता है, उनकी बाजार कीमत के जोड़ को बाजार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है।


38. बाजार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद क्या है ? (What Gross Domestic Product at market price ?)

उत्तर⇒ एक लेखा वर्ष में किसी देश की घरेलू सीमा में सभी उत्पादक द्वारा जितनी भी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन होता है उनकी बाजार कीमत के जोड़ को बाजार कीमत पर सकल घरेलू उत्पादन कहा जाता है।
(Gross Domestic Product (GDP) is the market value of the final goods and services produced during a year within the domestic territory of a country.)


39. बाजार कीमत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDPMP) क्या है ? (What is Net Domestic Product at market price ?)

उत्तर⇒बाजार कीमत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद एक देश की घरेलू सीमा में सामान्य निवासियों तथा गैर-निवासियों द्वारा एक लेखा वर्ष में उत्पादित अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं के बाजार मूल्य के बराबर है। इसमें से घिसावट मूल्य घटा दिया जाता है।
“Net Domestic Product at market price is the market value of final goods and services produced within the domestic teritory of a country during a year exclusive depreciation.”


40. बाजार की परिभाषा दीजिए। (Define market.)

उत्तर⇒बाजार का आशय किसी स्थान से नहीं वरन उस समस्त क्षेत्र से होता है। जहाँ किसी वस्तु के क्रेता और विक्रेता फैले होते हैं। अर्थशास्त्र में बाजार ऐसे क्रेताओं एवं विक्रेताओं से संबंधित है जिनकी क्रियाएँ वस्तु की उस कीमत को प्रभावित करती है जिस पर वस्तु बेची जाती है।


41. बाजार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPMP) और साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPFC) में क्या अंतर है ? (What is difference between NNPMP and NNPFC ?)

उत्तर⇒ बाजार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPFC) – एक वर्ष की अवधि में उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का बाजार मूल्य + विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय – घिसावट या पूँजी उपभोग।
NNPMP = GNPMP – Depreciation

साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPFC) — किसी एक लेखा वर्ष में किसी देश की सीमा में अर्जित कुल साधन आय (लगान + मजदूरी + ब्याज तथा लाभ) तथा विदेशों से शुद्ध साधन आय का जोड़ साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद अथवा राष्ट्रीय आय कहलाता है।
NNPFC = NDPFC + विदेशों से शुद्ध साधन आय।


42. आय का चक्रीय प्रवाह क्या है ? (What is Circular Flow of Income ?)

उत्तर⇒आय का चक्रीय प्रवाह से मतलब अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में मौद्रिक आय के प्रवाह या वस्तुओं और सेवाओं के चक्रीय रूप में प्रवाह से है।
“It refers to flow of money income or the flow of goods and services across different sectors of the economy in a circular form.”
इस प्रवाह की आय का चक्रीय प्रवाह इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस प्रवाह का न कोई आरंभ होता है और न कोई अन्त होता है। यह निरन्तर एक चक्र के रूप में प्रवाहित होता रहता है।


43. वैयक्तिक प्रयोज्य आय क्या है ? (What is personal disposable income ?) .

उत्तर⇒वैयक्तिक प्रयोज्य आय वह आय है जो व्यक्तियों को सभी स्रोतों से प्राप्त होती है तथा सरकार द्वारा आरोपित करों के भुगतान के बाद व्यक्ति के पास बचती है।


44. राष्ट्रीय प्रयोज्य आय क्या है ? (What is National Disposable income ?)

उत्तर⇒राष्ट्रीय प्रयोज्य आय वह आय है जो किसी देश के निवासियों को सभी स्रोतों (अर्जित आय एवं विदेशों से प्राप्त होने वाले चालू हस्तांतरण भुगतानों) से उपभोग या बचत के लिए एक वर्ष में प्राप्त होती है।


45. दोहरी गणना की समस्या क्या है? (What is problem of Double counting ?)

उत्तर⇒“राष्ट्रीय आय के आकलन में किसी वस्तु या सेवा का मूल्य एक से अधिक बार शामिल करना ‘दोहरी गणना’ कहलाता है।

 


46. सकल राष्ट्रीय उत्पाद क्या है? (What is GNP (Gross National Product?)

उत्तर⇒सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP)—सकल राष्ट्रीय उत्पाद एक देश की घरेलू सीमा में सामान्य निवासियों द्वारा एक लेखा वर्ष में उत्पादित अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं के बाजार मूल्य एवं विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय का जोड़ है।
GNPMP = GDPMP + विदेशों से शुद्ध साधन आय।


47. आय के चक्रीय प्रवाह का दो क्षेत्रीय मॉडल क्या है ?(What is two sector model of circular flow of income ?)

उत्तर⇒ आय के चक्रीय प्रवाह के दो क्षेत्रीय मॉडल में अर्थव्यवस्था के केवल दो क्षेत्रों घरेलू क्षेत्र (अर्थात् परिवार) तथा उत्पादक क्षेत्र (अर्थात् फर्म) के बीच होने वाले चक्रीय प्रवाहों (वास्तविक एवं मौद्रिक) का अध्ययन किया जाता है।


48. आय के चक्रीय प्रवाह में रिसाव एवं अन्तःक्षेपण क्या है ? (What is leakage and injections in the circular flow of income ?)

उत्तर⇒ रिसाव से मतलब वह आय जिसे बचाकर रख लिया जाता है और आय प्रवाह में वापस नहीं लौटाया जाता है। यदि उत्पादन के साधन अपनी समस्त आय को देश में उत्पादित वस्तुओं व सेवाओं पर व्यय नहीं करते तो इसे आय का रिसाव कहा जाता है।
इस प्रकार “आय का रिसाव आय का वह भाग है जो आय के चक्रीय प्रवाह के वापस. खर्च नहीं किया जाता और प्रवाह से बाहर कर दिया जाता है।”.
आय का अन्त:क्षेपण आय में होने वाली वह वृद्धि है जो चक्रीय प्रवाह में बाहर से किसी और स्रोत द्वारा होती है। अर्थव्यवस्था के संतुलन के लिए अन्त:क्षेपणों का रिसावों के समान होना आवश्यक है।
अर्थात् अन्तःक्षेपण = रिसाव।


49. वास्तविक प्रवाह क्या है? (What is Real flow ?)

उत्तर⇒ परिवारों से फर्मों को साधन सेवाओं (जैसे भूमि, श्रम, पूँजी आदि) एवं फर्मों से परिवारों को वस्तुओं या सेवाओं का जो प्रवाह होता है, उसे वास्तविक प्रवाह कहते हैं।


50. फर्म के अधिकतम लाभ की शर्ते क्या हैं? (What are the conditions of Profit Maximisation ?)

उत्तर⇒फर्म के अधिकतम लाभ की शर्त

(i). MC = MR
सीमांत लागत = सीमांत आय

(ii). MC वक्र द्वारा MR वक्र को नीचे से काटा जाना चाहिए तभी लाभ अधिकतम होगा।


51. चाय की दो पूरक वस्तुओं का उदाहरण दें। (Give two examples of complementary goods of tea.)

उत्तर⇒पूरक वस्तुएँ वे हैं जो किसी निश्चित उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक साथ प्रयोग किया जाता है। चाय के दो पूरक वस्तुएं चाय एवं चीनी।


52. कुल स्थिर लागत वक्र एवं कुल परिवर्ती लागत वक्र चित्रित करें। (Draw total fixed cost curve and total variable cost curve.)

उत्तर⇒कुल स्थिर लागत वक्र (Total Fixed Cost Curve) trangle

कुल परिवर्ती लगत बक्र ( Total Variable Cost Curve)trangle


53. पूर्ण प्रतिस्पर्धी फर्म के माँग वक्र को चित्र द्वारा दर्शायें।(Show the demand curve of perfectly competitive firm with the help of a diagram.)

उत्तर⇒पूर्ण प्रतिस्पर्धी फर्म के मांग वक्रtrangle पूर्ण प्रतियोगिता में मांग वक्र अर्थात् AR (Average Revenue) पूर्ण लोचदार होता है और X-अक्ष के समानान्तर एक पड़ी रेखा के रूप में होता है।


54. एक पूर्ति वक्र चित्रित करें जिसकी लोच इकाई हो।(Draw a supply curve whose elasticity is unity.)

उत्तर⇒पूर्ति वक्र का चित्रांकtrangle


Class 12th Economics लघु उत्तरीय प्रश्न ( 30 Marks )

1. Economics ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 1
2. Economics ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 2
3. Economics ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 3
4. Economics ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 4
5. Economics ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 5
6. Economics ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART – 6

Class 12th Economics दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ( 20 Marks )

1. Economics ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART- 1
2. Economics ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART- 2
3. Economics ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART- 3
4. Economics ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART- 4
5. Economics ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) PART- 5
You might also like