Class 12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) PART- 1


Q.1. भाषा नीति क्या है ?

Ans भाषा के चलते देश में किसी प्रकार की अड़चन या बलवा न होने देना भाषा नीति कहलाती है। भारत में 114 भाषाएँ बोली जाती हैं। हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी है। संविधान के अनुसार सरकारी काम काज की भाषा में अंग्रेजी के प्रयोग के निषेध के बावजूद गैर हिन्दी भाषी प्रदेशों की माँग के कारण अंग्रेजी का प्रयोग जारी है। तमिलनाडु में इसके लिए उग्र आंदोलन हुआ। इस विवाद को सरकार ने हिन्दी या अंग्रेजी भाषा के प्रयोग को मान्यता देकर सुलझाया।


Q.2. शिक्षा विषय संविधान की किस सूची में आता है ?

Ans ⇒ शिक्षा विषय संविधान के समवर्ती सूची में आता है।


Q.3. राजनीतिक दल किस प्रकार सत्ता में साझेदारी करते हैं ?

Ans लोकतंत्र में व्यापारी, उद्योगपति, किसान, शिक्षक, औद्योगिक मजदूर जैसे संगठित समूह सरकार की विभिन्न समितियों में प्रतिनिधि बनकर सत्ता में भागीदारी करते हैं, या अपने हितों के लिए सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से दबाव डालकर उनके फैसलों को प्रभावित कर सत्ता में अप्रत्यक्ष रूप से साझेदार बनते हैं। यदि कोई एक समूह सरकार के ऊपर अपने हित के लिए नीति बनाने का दबाव डालता है, तो दूसरा समूह उसके विरोध में दबाव डालता है कि नीतियाँ इस प्रकार न बनाई जाएँ। ऐसे विभिन्न समूहों के सक्रिय रहने पर किसी एक समूह का समाज के ऊपर प्रभुत्व स्थापित नहीं हो पाता।


Q.4 किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है तथा उनका कार्यकाल क्या है ?

Ans ⇒ किसी राज्य में राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा किया जाता है। इनकी नियक्ति पाँच वर्षों के लिए किया जाता है लेकिन विशेष अवस्था में त्याग पत्र का भी प्रावधान है।


Q.5. सामाजिक न्याय क्या है ?

Ans ⇒ सामाजिक न्याय एक ऐसी सामाजिक व्यवस्था है, जिसमें मानव जीवन की मूलभत आवश्यकताओं की उपलब्धता समाज के प्रत्येक वर्ग को समान रूप से कराई जा सके। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा लायी गयी विभिन्न योजनाओं का लाभ राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को समान रूप से मिले। उपर्युक्त स्थिति स्थापित करने के लिए सरकार आवश्यकतानुसार विभिन्न कार्यक्रम द्वारा जागरूकता एवं अवसर प्रदान करती है।


Q.6. लोकसभा में विपक्ष का नेता कौन होता है ?

Ans ⇒ लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल सरकार का गठन करता है और जिस दल का बहुमत नहीं आता है और अन्य दलों की अपेक्षा उसकी संख्या अधिक है तो वैसे दल के नेता को विपक्ष का नेता माना जाता है।


Q.7. विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख कार्यों को लिखें।

Ans ⇒ विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा विश्व के प्रत्येक राष्ट्र के नागरिकों को स्वस्थ एवं सुदृढ़ रहने के लिए जो दवाइयाँ एवं आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके आर्थिक भार का वहन संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का प्रमुख कार्य विश्व के लोगों को शारीरिक विकलांगता से बचाया एवं भयानक बीमारियों से बचाना इसके प्रमुख कार्य है। आज कोरोना जैसे भयानक बीमारियों से लोगों को बचाना उनके मुख्य कार्य है।


Q.8. विविधता में एकता से आप क्या समझते हैं ?

Ans ⇒ विविधता में एकता लोकतंत्र का एक स्वाभाविक गुण है। ‘विविधता में एकता’ भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की एक खास विशेषता है। जब भी भारत की अखंडता खतरे में पड़ी अथवा प्राकृतिक आपदा आयी तो सभी जाति एवं धर्मावलंबियों ने आपसी वैर-भाव को भुलाकर एक साथ मिलकर संकट की स्थिति का हिम्मत के साथ मिलकर सामना किया। यह विविधता में एकता का एक आदर्श उदाहरण है।


Q.9. ग्राम सभा क्या है ?

Ans ⇒ ग्राम सभा प्रत्येक पंचायत में होता है। ग्राम पंचायत मुखिया के निर्देश पर काम करता है। ग्राम के लोग महीना में एक या दो बार एक जगह एकत्रित होकर ग्रामीण समस्याओं को रखकर उसके समाधान करने की योजना बनाते हैं। अतः ग्रामीण लोगों के द्वारा महीना में एक या दो बार जो बैठकें बुलाकर गाँव के लोगों द्वारा जो सभा की जाती है, उसे ही ग्राम सभा कहते हैं।


Q. 10. जल प्रदूषण के कौन-कौन कारण है ?

Ans ⇒ जल प्रदूषण के निम्नलिखित कारण है-
(i) जल में मृत, जन्तु, मलमूत्र, कूड़ा-करकट आदि फेंकने से जल प्रदूषण होता है।
(ii) औद्योगिक कारखानों के गंदे अवशिष्ट उत्पादन का नदियों में जानेसे पहले जल प्रदूषित हो जाता है।
(iii) आण्विक तथा नाभिकीय ऊर्जा के प्रयोग से रेडियो सक्रिय पदार्थ जल को प्रदूषित कर देता है।
(iv) वर्षा के जल के साथ फसलों पर डाले गए कीटनाशक पदार्थ, मिट्टी में मिलने से अन्य हानिकारक तत्व भी जलाशयों में पहुँचते हैं, जिससे जल प्रदर्षित हो जाता है।


Q.11. केन्द्रशासित राज्य क्या है ?

Ans ⇒ भारत में दो प्रकार के राज्य हैं। एक पूर्ण राज्य जैसे बिहार, बंगाल इत्यादि। दूसरा केन्द्र शासित राज्य, जिसके अन्तर्गत दिल्ली, पांडिचेरी, जम्मू-कश्मीर, चण्डीगढ़ इत्यादि। उन केन्द्रशासित राज्यों का संचालन केन्द्र के मनोनीत उपराज्यपाल के द्वारा किया जाता है। लेफ्टीनेंट गवर्नर जनरल इसका प्रधान होता है। हालांकि दिल्ली या जम्मू कश्मीर केन्द्रशासित राज्य में विधान सभा का भी गठन किया जाने का प्रावधान है। किन्तु उसका मुख्य विषय जैसे पुलिस और दूसरे प्रमुख विषय केन्द्र के अधीन रहता है।


Q. 12. ‘सामूहिक सुरक्षा से आप क्या समझते हैं ?

Ans ⇒ सामूहिक वर्ग को खतरे से आजादी सामूहिक सुरक्षा है। मानव का अस्तित्व और देश का जीवन खतरों से भरा होता है। इस खतरे से मुक्ति का मतलब होता है सामूहिक सुरक्षा।


Q. 13. संक्षेप में परमाणु युद्ध के प्रभावों का वर्णन करें।

Ans ⇒ विश्व में परमाणु युद्ध का परिणाम बहुत भयानक होता है। उदाहरण के लिए 6 अगस्त और 9 अगस्त, 1945 को अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागाशाकी शहर पर परमाणु बम गिरया गया था, जिसका परिणाम यह है कि वहाँ आज भी बच्चों का जन्म विकलांगता के आधार पर होता है। दोनों शहर परमाणु युद्ध के कारण तहस-नहस हो गये। अत: आज के सभ्य मानव परमाणु युद्ध की भयंकरता एवं विध्वंसकारी प्रभावों से बचना चाहता है। संयुक्त राष्ट्र संघ इस दिशा में प्रमुख भूमिका का निर्वहन कर रहा है।


Q. 14. एकदलीय प्रभुत्व का अर्थ क्या है ?

Ans ⇒ भारत में बहुदलीय शासन प्रणाली है। किन्तु अगर किसी एक दल का बहुमत आता है और उसकी सरकार बन जाती है तो वैसी व्यवस्था एकदलीय कहलाता है। भारत में आजादी के बाद एक दलीय व्यवस्था कहलाता है। भारत में आजादी के बाद एक दलीय व्यवस्था अर्थात् काँग्रेस की सरकार रही है। किन्तु आज भारत में एन. डी. ए. अर्थात् बहुदलीय सरकार की व्यवस्था है। उसके पहले भी सप्रसंग की सरकार बहुलदीय ही थी।


Q. 15. भारत में निर्वाचन का उत्तरदायित्व किस पर है ?

Ans ⇒ भारत में निर्वाचन का उत्तरदायित्व चुनाव आयोग पर है। चुनाव आयोग अपने निश्चित समय पर चाहे विधानमंडल का चुनाव हो या संसद का उसका चुनाव सही समय पर कराता है। इतना ही नहीं राज्यों के ग्राम पंचायत एवं शहरी निकायों का भी चुनाव, चुनाव आयुक्त के द्वारा मनोनीत सदस्यों के द्वारा कराया जाता है।


Q.16. शिमला समझौते के दो मुख्य विशेषताएँ बताइए।

Ans ⇒ शिमला समझौते के दो प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

1. नियंत्रण रेखा से दोनों देशों की सेनाओं की वापसी की जाए अर्थात् जीता हुआ प्रदेश वाए किया जाए।
2. भारत द्वारा बंदी बनाए गए एक लाख सैनिकों की रिहाई।


Q.17. कोलम्बो योजना पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

Ans ⇒ 1962 ई. की सैनिक भिड़न्त के कुछ समय बाद ही सीमा विवाद के हल के लिए छः अफ्रो-एशियाई देशों ने कोलम्बो योजना पेश की। इसमें तत्कालीन मौजूदा स्थिति को समान का आधार प्रदान करने पर बल दिया गया तथा चीन से कहा गया कि वह पश्चिमी क्षेत्री से 0 किमी० पीछे हटा ले और इस क्षेत्र में दोनों देशों का नागरिक प्रशासन कायम हो। पुर्वी क्षेत्र में यथास्थिति का सुझाव दिया गया। चीन के इस योजना को मानने से इंकार किया भारत मानने को तैयार था।


Q. 18. भारत-बांग्लादेश के बीच विवाद के मुख्य मुद्दे क्या हैं ?

Ans ⇒ भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं –

(i) नदी जल विवाद, (ii) शरणार्थियों की समस्या, (iii) बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ, (iv) काँटेदार बाड़ का विवाद, (v) चकमा शरणार्थियों की वापसी की समस्या।


Q. 19. मार्शल योजना क्या थी ?

Ans ⇒ यह योजना अमेरिकी विदेश मंत्री के नाम पर ‘मार्शल योजना’ के नाम से प्रसिद्ध हुई। इस योजना के फलस्वरूप बहुत कम समय में यूरोपीय देशों की आर्थिक स्थिति युद्ध पूर्व स्तर पर आ गई। आने वाले वर्षों में पश्चिम यूरोपीय देशों की व्यवस्था में बहुत तेजी से विकास हुआ।


Q.20. यूरोपीय आर्थिक समुदाय (EEC) से आप क्या समझते हैं ? स्पष्ट कीजिए।

Ans ⇒ यूरोपीय आर्थिक संघ (EEC) – यूरोपीय आर्थिक संघ शीत युद्ध के दौरान हुए सभी समुदायों में सबसे अधिक प्रभावशाली समुदाय था। इसे यूरोपीय सामान्य बाजार भी कहा जाता था। इसमें फ्रांस, पश्चिमी जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, बेल्जियम तथा लक्जमबर्ग शामिल थे। इस संगठन का निर्माण यूरोपीय कोयला और स्टील समुदाय की प्रेरणा से हुआ। इस समुदाय में पहले पाँच वर्षों (1951-56) में इस्पात के उत्पादन में 50 प्रतिशत से भी अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। यूरोपियन आर्थिक संघ के संस्थापक सदस्यों ने आपस में सभी प्रकार के सीमा कर तथा कोटा प्रणाली समाप्त करके मुक्त व्यापार अथवा खुली स्पर्धा का मार्ग प्रशस्त किया। 1961 ई. तक यूरोपियन आर्थिक संघ एक सफल संगठन बन गया। इसकी सफलता को देखते हुए 1973 ई. में ब्रिटेन भी इसमें शामिल हो गया।


Q.21. यूरोपीय संघ के झंडे का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

Ans ⇒ सोने के रंग के सितारों का घेरा यूरोप के लोगों की एकता और मेलमिलाप का प्रतीक है। इसमें 12 सितारें हैं क्योंकि बारह की संख्या को वहाँ पारंपरिक रूप से पूर्णता, समग्रता और एकता का प्रतीक माना जाता है।


Q.22. आसियान के झंडे का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

Ans ⇒ आसियान के प्रतीक-चिह्न में धान की दस बालियाँ दक्षिण-पूर्व एशिया के दस देशों को इंगित करती हैं जो आपस में मित्रता और एकता के धागे से बँधे हैं। वृत्त आसियान की एकता का प्रतीक है।


Q.23. 1978 ई० में चीन द्वारा मुक्त द्वार की नीति का परिचय दीजिए।

Ans ⇒ 1978 ई. के दिसंबर में देंग श्याओपेंग ने ‘ओपेन डोर’ (मुक्त द्वार ) की नीति चलायी। इसके बाद से चीन ने अद्भुत प्रगति की और अगले सालों में एक बड़ी आर्थिक-ताकत के रूप में उभरा। यह तस्वीर चीन में विकास की तेजी से बदलती प्रवृत्तियों का पता देती है।


Q.24. आसियान के 10 सदस्य देशों के नाम बताइए।

Ans ⇒ 1. इंडोनेशिया, 2. मलेशिया, 3. फिलिपींस, 4. सिंगापुर, 5. थाइलैंड, 6. दारुस्सलाम, 7. वियतनाम, 8. लाओस, 9. म्यांमार,-10. कंबोडिया।


Q.25. चीन में विदेशी व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि लाने के लिए दो कारकों का उल्लेख कीजिए।

Ans ⇒ चीन के द्वारा 1978 में खुले द्वार की नीति विशेषकर व्यापार में सहायक नए कानूनों को अपनाया। इससे विशेष आर्थिक क्षेत्रों (Special economic-zone=spz) के निर्माण में, विदेशी व्यापार . में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।


Q.26. भारत ने संयुक्त राष्ट्र में चीन की सदस्यता की वकालत क्यों की ?

Ans ⇒ चीन भारत का पड़ोसी एवं विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश अभी कुछ वर्ष पहले तक संयुक्त राष्ट्र का सदस्य नहीं था। भारत ने सदा चीन की सदस्यता की वकालत की। 1971 में साम्यवादी चीन की सदस्यता संयुक्त राष्ट्र में स्वीकार की गई। भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र में चीन
की सदस्यता की वकालत जिन कारणों से की गई, उनमें से प्रमुख निम्नलिखित हैं –
1. चीन विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत ने यह अनुभव किया कि ऐसे देश का विश्व मंच से बाहर रहना विश्व के लिए खतरा हो सकता है।


Q.27. राजीव गाँधी का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

Ans ⇒ राजीव गाँधी, फिरोज गाँधी और इंदिरा गाँधी की संतान थे। वे 1944 ई. में जन्मे थे!1980 ई० के बाद वे देश की सक्रिय राजनीति में शामिल हुए। अपनी माँ इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद वे राष्ट्रव्यापी सहानुभूति के वातावरण में भारी बहुमत से 1984 ई० में देश के प्रधानमंत्री बने और 1989 ई० के बीच वह प्रधानमंत्री पद पर रहे।


Q.28. आनंदपुर साहिब प्रस्ताव का सिखों एवं देश पर क्या प्रभाव पड़ा ?

Ans ⇒ आनदंपुर साहिब प्रस्ताव का सिख जन-समुदाय पर बड़ा कम असर पड़ा। कुछ साल बाद जब 1980 ई० में अकाली दल की सरकार बर्खास्त हो गई तो अकाली दल ने पंजाब तथा पड़ोसी राज्यों के बीच पानी के बँटवारे के मुद्दे पर एक आंदोलन चलाया।


Q.29. 1990 ई० के दशक के मध्यवर्ती वर्षों में पंजाब में शांति किस तरह आ गई और इसके क्या अच्छे परिणाम दिखाई दिए ?

Ans ⇒ यद्यपि 1992 ई० में पंजाब राज्य में आम चुनाव हुए लेकिन गुस्से में आई जनता ने दिल से मतदान में पूरी तरह भाग नहीं लिया। केवल 22 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया। यद्यपि उग्रवाद को सुरक्षाबलों ने अंततः दबा दिया लेकिन अनेक वर्षों तक पूरी जनता-हिंदू और सिख दोनों को ही कष्ट और यातनाएँ झेलनी पड़ी।


Q. 30. 1962 के बाद 1979 ई. तक भारत-चीन संबंध का उल्लेख कीजिए।

Ans ⇒ भारत और चीन के बीच संबंधों को सामान्य होने में करीब दस साल लग गए। 1976 ई० में दोनों देशों के बीच पूर्ण राजनयिक सबंध बहाल हो सके। शीर्ष नेता के तौर पर पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी (वे तब विदेश मंत्री थे) 1979 में चीन के दौर पर गए। बाद में, नेहरू के बाद राजीव गाँधी बतौर प्रधानमंत्री चीन के दौरे पर गए। इसके बाद वे चीन के साथ भारत के संबंधों में ज्यादा जोर व्यापारिक मसलों पर रहा है।


S.N  Class 12th Political Science Question 2022
1. Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )  PART- 1
2. Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )  PART- 2
3. Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )  PART- 3
4. Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )  PART- 4
5. Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )  PART- 5
6. Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )  PART- 6
7. Political Science ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )  PART- 1
8. Political Science ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )  PART- 2
9. Political Science ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )  PART- 3
10. Political Science ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )  PART- 4
11. Political Science ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )  PART- 5
You might also like