Advertisement
Class 12th Hindi

11. हँसते हुए मेरा अकेलापन ( लघु उत्तरीय प्रश्न एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )

Advertisement

11. हँसते हुए मेरा अकेलापन


1. डायरी क्या है ?

Advertisement

उत्तर ⇒ डायरी दैनिक वृत्त की पुस्तक है, इसे दैनंदिनी भी कहा जाता है। इसमें जीवन के प्रतिदिन की घटनाओं व अनुभवों का वर्णन होता है। किसी व्यक्ति की डायरी से उसके मन के भाव, उसके जीवन के लक्ष्य, जीवन की स्थितियाँ परिलक्षित होती है। डायरी किसी के जीवन का दर्पण है।


2. किस तारीख की डायरी आपको सबसे प्रभावी लगी और क्यों ?

उत्तर ⇒ हमें 3 मार्च 81 की डायरी सबसे ज्यादा प्रभावली लगी। इस तिथि की डायरी में लेखक ने मनुष्य जीवन का बड़ा ही सटीक एवं यथार्थ चित्र प्रस्तुत किया है। मनुष्य विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों को झेलते हुए इस संसार में अपना अस्तित्व बनाये रखने का प्रयास करता है। वह तनाव में जीता है। लक्ष्य प्राप्ति की इच्छा से वह सदा प्रयत्नशील रहता है। मानव-जीवन इस विशिष्टता से विशेष प्रभावित होता है।


3. ‘धरती का क्षण’ से क्या आशय है ?

उत्तर ⇒ लेखक कविता के मूड में जब डायरी लिखते हैं तो शब्द और अर्थ के मध्य की दूरी अनिर्धारित हो जाती है। शब्द अर्थ में और अर्थ शब्द में बदलते चले जाते हैं, एक दूसरे को पकड़ते-छोड़ते हुए। शब्द और अर्थ का जब साथ नहीं होता तो वह आकाश होता है जिसमें रचनाएँ बिजली के फूल की तरह खिल उठती हैं किन्तु जब इनका साथ होता है तो वह धरती का क्षण होता है और उसमें रचनाएँ जड़ पा लेती हैं। प्रस्फटन का आदि मोत पा जाती है। अतः यह कहना उचित है कि शब्द और अर्थ दोनों एक-दूसरे के पूरक है।


4. रचे हुए यथार्थ और भोगे हुए यथार्थ में क्या संबांध है ?

उत्तर ⇒ मनुष्य अपना-अपना यथार्थ स्वयं रचता है और उस रचे हये यथार्थ का दसरो को दे देता है। प्रत्येक का भोगा हुआ यथार्थ एक दिया हुआ यथार्थ है। भोगा दसरों के दिये हए हिस्से होते हैं। हिस्से यथार्थ का एक सामूहिक नाम है। का रिश्ता द्वंद्वात्मक होते हुए भी इन दोनों की जड़े एक-दूसरे में हैं और वहीं से ले जा पोषण रस पाती है। ये दोनों एक-दूसरे को बनाते-मिटाते भी रहते हैं। हर आदमी ऐसे को रचता है, जिसमें वह जीता है और भोगता है। लेकिन रचा हुआ यथार्थ से भोग यथार्थ अलग होता है, ऐसा कहा जा सकता है।


5. लेखक के अनुसार सुरक्षा कहाँ है ? वह डायरी को किस रूप में देखना चाहता है ?

उत्तर ⇒ लेखक मलयज के अनुसार सुरक्षा डायरी में नहीं, बल्कि सूरज के पूर्ण प्रकाश में है। अंधेरे में तो पल भर की धुक-धुकी के साथ छुपा जा सकता है। किन्तु लड़ने, पिसने, खटने और चुनौती को स्वीकारने में ही वास्तविक जीवन है। पलायन व स्वयं को बचाने में जीवन की सुरक्षा नहीं बल्कि साहस के साथ चुनौती को स्वीकार कर पूर्ण संघर्षरत प्रकाशित जीवन जीने में ही सुरक्षा माननी चाहिये, लेखक का अभिमत भी ऐसा ही है।


6. हरिचरण को हरचरना क्यों कहा गया है ?

उत्तर ⇒ हरिचरण तत्सम (संस्कृतनिष्ठ) शब्द है और वह संभ्रांत नाम की संस्कृति का परिचायक है तथा हरचरणा ग्रामीण संस्कृति का शब्द है। हरिचरण विशिष्ट आदमी का प्रतिनिधि हो सकता है। हरिचरण शब्द से परिस्थिति के अनुकूल गाँव की फटेहाली, उसकी गरीबी एवं उसका क्षोभ व्यक्त नहीं होता है जो हरिचरण से होता है। इसलिए कवि ने हरिचरण को हरचरणा कहा है।


7. डायरी का लिखा जाना क्यों मुश्किल है ? ।

उत्तर ⇒ डायरी मन का कूड़ा है। डायरी में शब्दों और अर्थों के बीच तटस्थता कम रहती है। डायरी में व्यक्ति अपने मन की बातों को कागज पर उतारता है। वह अपने यथार्थ को अपने ढंग से अपने समझने योग्य शब्दों में लिखता है। डायरी खुद के लिए लिखी जाती है, दूसरों के लिए नहीं। डायरी लिखने में अपने भाव के अनुसार शब्द नहीं मिल पाते हैं। यदि शब्दों का भंडार है भी तो उन शब्दों के लायक वे भाव ही न होते हैं। डायरी में मुक्ताकाश भी होता है, तो सूक्ष्मता भी। शब्दार्थ और भावार्थ मेल के कारण डायरी का लिखा जाना मुश्किल है।


  S.N हिन्दी ( HINDI )  – 100 अंक  [ गध खण्ड ]
 1. बातचीत 
 2. उसने कहा था 
 3. संपूर्ण क्रांति 
 4. अर्धनारीश्वर 
 5. रोज 
 6. एक लेख और एक पत्र 
 7. ओ सदानीरा 
 8. सिपाही की माँ 
 9. प्रगीत और समाज 
 10. जूठन  
 11. हँसते हुए मेरा अकेलापन 
 12. तिरिछ 
 13. शिक्षा 

Advertisement

Related Articles

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker